TRENDING TAGS :
Chandauli News: ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा,भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हुआ वातावरण
Chandauli News: भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की अगुवाई में यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सम्मानित करने हेतु निकाली गई।
Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा विधान सभा के मुख्यालय पर भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धि पर रविवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की अगुवाई में यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सम्मानित करने हेतु निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूजा इलाका गुंजायमान रहा।
यात्रा की शुरुआत कस्बा स्थित दुर्गा माता मंदिर से हुआ, यात्रा अंबेडकर प्रतिमा चौराहा होते हुए सघन तिराहा पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए।
तिरंगा यात्रा में जहां पुरुष वर्ग शामिल रहा वहां महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, भारत के सैनिकों के वीर पराक्रम और शौर्य की वीरगाथा को लोग जोश भरे नारों के माध्यम से बताने का काम किया।
मुख्य अतिथि सकलडीहा विधान सभा के निवर्तमान प्रत्याशी रहे भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को खत्म किया। पूरी दुनिया ने भारत का शौर्य देखा है – यह नया भारत है जो अपने वीर जवानों पर गर्व करता है।
तिरंगा यात्रा में मुख्यरूप से भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, विजय गुप्ता, जयप्रकाश चौहान, मनोज मौर्या, अरुण मिश्रा , गोपाल राजभर , मंजू वर्मा,संतोष विश्वकर्मा, रंजय पाण्डेय, रामबिलास चौहान , अजय सिंह, विनय कुमार, घनश्याम तिवारी, देवेंद्र चौहान , भगवान दास राम, पप्पू राम, मंजीत यादव सहित इत्यादि लोग शामिल रहे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge