×

Lucknow: ब्रजेश पाठक ने 'ब्रेन हेमरेज' से पीड़ित मरीज़ को कराया भर्ती, खुद एस्कॉर्ट कर पहुंचाया बलरामपुर अस्पताल

Lucknow: राजधानी के महानगर स्थित भाउराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

Shashwat Mishra
Published on: 28 Jun 2022 3:35 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच डिप्टी सीेएम ब्रजेश पाठक। 

Lucknow: राजधानी के महानगर स्थित भाउराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय (Bhaurao Deoras Joint Hospital) में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

साथ ही, उन्होंने जनस्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्साकर्मियों की कार्यशैली के बारे में और मरीजों से उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना व चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके अलावा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने खुद एस्कॉर्ट कराते हुए एक लावारिस मरीज को बीआरडी अस्पताल (BRD Hospital) से बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) में भर्ती कराया।


ब्रेन हेमरेज से पीड़ित मरीज को कराया भर्ती

ब्रजेश पाठक ((Deputy Chief Minister Brajesh Pathak)) ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। डिप्टी सीएम ने मंगलवार को भाउराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय में "ब्रेन हेमरेज" से पीड़ित मरीज को आपातकालीन स्थिति में बलरामपुर हॉस्पिटल पहुंचाकर एडमिट करवाया व उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाओं से इलाज करने हेतु निर्देश दिये।


रोज़ाना 5 जिलों में कर रहे हैं फोन

डिप्टी सीएम ने 'स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार' का अभियान का शुभारंभ किया था। जिसके मद्देनजर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक से मरीजों का रोज का ब्यौरा मांगा गया है। रोजाना प्रदेश के पांच जिलों के कुछ मरीजों से फोन पर इलाज का फीड बैक लिया जाएगा। इन मरीजों का चयन रैंडम होगा। इसकी जानकारी पहले से किसी को नहीं होगी।



Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story