×

Jhansi News: दुर्गा उत्सव महासमिति ने किया मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य स्वागत

Jhansi News: बुधवार को महानगर में माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा का दुर्गा उत्सव महासमिति ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

B.K Kushwaha
Published on: 5 Oct 2022 1:43 PM GMT
Jhansi News In Hindi
X

झांसी में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य स्वागत। 

Jhansi News: सिंधी तिराहा पर प्रतिमाएँ लगवाई कतारबद्ध विसर्जन शोभायात्रा में मानक अनुसार डीजे न बजने व शराब पीकर अभद्रता करने पर पुलिस प्रशासन, दुर्गा महा समिति झांसी ने मिलकर चालान कराया। बुधवार को महानगर में माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा का दुर्गा उत्सव महासमिति ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सिंधी तिराहा पर प्रतिमाएँ कतारबद्ध लगवाई। शहर में प्रतिमाएँ दोपहर से ही निकलनी शुरू हो गई थी। सिंधी तिराहा पर मंच से अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य आदि ने माँ महाकाली व सभी दुर्गा उत्सव समितियों की माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की पूजा वंदना की एवं शोभा यात्राओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

मां दुर्गा की प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

विजयादशमी पर्व पर मां दुर्गा व काली की प्रतिमाओं के विसर्जन शोभायात्रा का शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक पर पुष्प वर्षा कर कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज गुप्ता, शंभु सेन, अमीर चंद आर्य, मनोज तिवारी,राजकुमार फौजी, शाहरुख खान,कार्तिक पटैरिया,मिथुनराय बग्गन, इमरान, शानू खान, वशीमउद्दीन, गौरव कंचन, दयाल दास डोगरें आदि ने स्वागत किया।

मूर्ति विसर्जन के दौरान रही कड़ी सुरक्षा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि विजया दशमी और मूर्ति विर्सजन के दौरान भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। त्यौहारन के दिनों में यदि किसी जगह अधिक भीड़ जुटती है तो अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उनका कहना है कि चाहे बारिश हो या अधिक भीड़-भाड़ हो, एेसी किसी भी स्थिति निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

इस मौके पर ये रहे मौजूद

शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत ने पुलिस व जिला प्रशासन का धन्यवाद आभार ब्यक्त भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष, विनोद अवस्थी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, संजीव तिवारी आलोक चतुर्वेदी, राजेश विरथरे, अमर सिद्ध, संजीव अग्रवाल लाला, समीर तिवारी एडवोकेट, अजय मिश्रा, नरेंद्र अग्रवाल, जयदीप खरे, अरुण साहू, अभिषेक साहू, सत्येन्द्र गोस्वामी, संजय खटीक, अमन मिश्रा, अतुल मिश्रा, मार्तंड स्वामी, पहलाद साहू, राकेश त्रिपाठी,विकास अवस्थी ,अमन मिश्रा ,पवन गुप्ता कुलदीप अवस्थी मुकेश सिंघल, अमित चिरवरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज त्रिपाठी, पंकज रावत, पुलकित अमरया, राहुल साहू, सचिन पटवा, प्रभात शर्मा, पंकज नोटा मिश्रा,मंजुल रोहित शंकर रायकवार, किशोरी प्रसाद रायकवार, रामेश्वर राय, रघु राय आदि मौजूद रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story