TRENDING TAGS :
Etah News: बड़ी उपलब्धि, एटा में ऐतिहासिक राष्ट्रीय लोक अदालत, 49,100 वादों का हुआ निस्तारण
Etah News: विशेष लोक अदालत में कुल 63,466 वाद सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से 49,100 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते और विधिक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।
Etah News (Social Media
Etah News: जनपद में आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। दीवानी न्यायालय, ग्राम न्यायालय अलीगंज, कलेक्ट्रेट एवं समस्त तहसील न्यायालय परिसरों में आयोजित इस लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ किया।
इस विशेष लोक अदालत में कुल 63,466 वाद सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से 49,100 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते और विधिक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। यह अब तक की एटा जनपद की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
प्रमुख उपलब्धियां व आंकड़े:
परिवार न्यायालय द्वारा 15 मामलों का समाधान। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) द्वारा 85 मामलों का निस्तारण कर करीब 50 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति दिलाई गई। विशेष न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) द्वारा 4 मामलों में निस्तारण एवं 2,000 रुपए जुर्माना।
विशेष न्यायालय (रेप व पॉक्सो एक्ट) द्वारा 7 मामलों का निस्तारण एवं 5,000 रुपए जुर्माना। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 3,200 मामलों का निस्तारण। जलेसर क्षेत्र में 515 मामलों में निर्णय और 11,860 रुपए का जुर्माना। राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों ने 41,138 प्री-लिटिगेशन/लंबित मामलों का निस्तारण किया। बैंकों ने 304 मामलों का निपटारा कर करीब 4.50 करोड़ रुपए की वसूली की, जिनमें से 1.73 करोड़ रुपए की वसूली मौके पर हुई।
इस मौके पर जिले के अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संतोष जताते हुए लोक अदालत की सफलता का श्रेय सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व जनता के सहयोग को दिया। यह आयोजन न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास बढ़ाने एवं शीघ्र न्याय की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge