Etawah News: कोतवाली में डीएम-एसएसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

Etawah News: जिले में समय-समय पर जनता की समस्याओं का समाधान करने को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनता की समस्याओं को सुना जाता है और उनकी समस्याओं का समाधान भी होता है।

Ashraf Ansari
Published on: 10 May 2025 3:30 PM IST
etawah news
X

etawah news

Etawah News: जिले में संपूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के मौके पर डीएम-एसएसपी एक तहसील में पहुंचे। जहां उनके द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया गया तो वही समस्याओं का जल्द ही समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।

डीएम-एसएसपी ने फरियादियों की सुनी समस्यायें

इटावा जिले में समय-समय पर जनता की समस्याओं का समाधान करने को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनता की समस्याओं को सुना जाता है और उनकी समस्याओं का समाधान भी होता है। ऐसा ही कुछ कोतवाली में भी देखने को मिला। जहां पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे जहां पर आए फरियादियों की एक-एक कर समस्याओं को सुनने का काम किया गया। वही संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए की जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए। इसी के साथ जनता को भी आश्वासन दिया गया कि आपकी जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं का जल्द ही समाधान हो जाएगा।

एसएसपी ने थाना अध्यक्ष को दिए आदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने फरियाद लेकर आए फरियादियों की पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनने का काम किया। यहां पर फरियादियों के द्वारा पुलिस से संबंधित शिकायते बताई गई। जहां पर एसएसपी ने फरियादियों की पुलिस से संबंधित शिकायतों को लेकर नजदीकी थाना अध्यक्षों को आदेश दिए हैं की जनता को जो भी पुलिस से संबंधित शिकायत आ रही हैं उनकी शिकायतों पर अमल किया जाए उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का काम किया जाए।

वहीं उन्होंने फरियादियों से अपील की है कि आपको कभी भी किसी भी तरीके की कोई भी समस्या हो तो आप पुलिस को अपडेट कर सकते हैं। पुलिस आपकी समस्याओं को सुनने का काम करेगी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान भी किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के द्वारा समस्याओं को सुनने के बाद फरियादी ख़ुश दिखाई दिए।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story