TRENDING TAGS :
Gorakhpur News: दोबारा गुंडों की सरकार नहीं चाहता प्रदेश: ब्रजेश पाठक
Gorakhpur News: चिल्लूपार विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता राम मंदिर निर्माण से खुश है।
गोरखपुर में ब्रजेश पाठक। (Pic: Newstrack)
Gorakhpur News: गोरखपुर जिले की बांसगांव लोकसभा सीट के चिल्लूपार विधानसभा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने विपक्ष पर बुधवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार और अराजकता के शासनकाल को भोगा है। अब वे भ्रष्टाचारी और गुंडों की सरकार नहीं चाहते हैं।
देश के मतदाता राम मंदिर निर्माण से गदगद
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में भाजपा की नीतियों के चलते लहर है। विपक्ष पूरी तरह हार चुका है। गठबंधन के सदस्य एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने के लिए बहाने तलाशने में जुट गए हैं। देश का मतदाता 500 साल बाद अयोध्या में राम लला के भव्य मंदिर को देखकर गदगद है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम पधार चुके हैं। लोगों के कलेजे में इससे ठंडक पहुंची है।
गुंडों ने छोड़ा प्रदेश
उन्होंने कहा कि योगी राज में गुंडे माफिया प्रदेश छोड़ दिए हैं या जेल में बंद हैं। अब आंतकवादी हमला नहीं करते हैं। अब हम पाकिस्तान के घर में घुस कर मारते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से अधिकांश वर्षो में कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन की सरकारें रही हैं। वे सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी रहीं। टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला, कामनवेल्थ गेम घोटला आदि होते रहे और इन विभागों के मंत्री जेल जाते रहे। इससे एक तरफ भारत की छवि गिर रही थी तो वहीं दूसरी ओर गरीब और अमीर के बीच खाई भी लगातार बढ़ रही थी।
लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराने के निर्देश
डिप्टी सीएम ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिए सैकड़ों योजनाओं का संचालित की। जिसका लाभ हर गरीब को मिला। अभी तक देश में चार करोड़ गरीबों का पक्का मकान, महिलाओं के लिए इज्जतघर, दो लाख 75 हजार किलोमीटर सड़क बनाई गई। इस समय हाइवे के मामले में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से लेकर पन्ना प्रमुखों को सुझाव देते हुए कहा कि वे घर-घर जाएं और लोगों से पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार के कराए गए विकासात्मक कार्यो का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए समझाएं। पन्ना प्रमुख का कर्तव्य है कि वह अपने पन्ने के हर मतदाता का मतदान अवश्य कराएं। सम्मेलन को विधायक राजेश त्रिपाठी, भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।