×

Jhansi: हर घर तिरंगा अभियान के तहत हॉफ मैराथन का आयोजन, 400 पुलिसकर्मियों ने लिया भाग

Jhansi: रिजर्व पुलिस लाइन झांसी से हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन से प्रतियोगिता का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

B.K Kushwaha
Published on: 12 Aug 2022 5:48 PM GMT
Jhansi News In Hindi
X

Jhansi: हर घर तिरंगा अभियान के तहत हॉफ मैराथन का आयोजन

Jhansi: आजादी की 75 वे वर्षगांठ को *"अमृत महोत्सव" के रूप में मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tricolor campaign) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना (Senior Superintendent of Police Shivhari Meena) एवं पुलिस अधीक्षक जीआरपी मोहम्मद इमरान (Superintendent of Police GRP Mohammad Imran) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन झांसी (Reserve Police Line Jhansi) से हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन से प्रतियोगिता का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

इन जगहों से गुजरी मैराथन

मैराथन पुलिस लाइन झांसी (Reserve Police Line Jhansi) से प्रारम्भ होकर जेल चौराहा से इलाहाबाद बैंक चौराहा, रेलवे रोड़ होते हुए चित्रा चौराहा, इलाइट चौराहा से होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन झांसी में समापन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 400 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें नागरिक पुलिस के प्रथम पाँच एवं जीआरपी पुलिस के प्रथम पाँच प्रतिभागियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जीआरपी द्वारा पुरूस्कृत किया गया।


शहीदों के संघर्ष का परिणाम, हम सांस ले रहे हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आजादी के महत्व को बताते शहीदों के प्रति नमन किया। साथ ही कहा कि आज जिस आजाद भारत में हम सांसे ले रहे हैं वह लाखों शहीदों के संघर्ष का परिणाम है। जिन्होंने अपने देश की खातिर स्वतंत्रता प्राप्ति में अपनी जान की बाजी लगाने में भी पीछे नहीं हटे। आज हम स्वतंत्र है, गणतंत्र है। हमारा अपना संविधान है। हमारी अपनी धरा और आसमान है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, पुलिस अधीक्षकर नगर विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन,अम्बरीश गौतम, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन, प्रतिसार निरीक्षक व सभी शाखाओं के प्रभारी व सीविल पुलिस एवं जीआरपी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण ने उपस्थित रहकर हाफ मैराथन में प्रतिभाग किया।


यूपी पुलिस ने निरंतर नये आदर्श गढ़े हैः एसएसपी

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने नगर नियंत्रण कक्ष से समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा लगाये गये पब्लिक एड्रस सिस्टम के माध्यम से आमजन को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत की एकता अखण्डता को विगत 75 वर्ष से अक्षुण्ण रखने, नागरिको के अधिकारो को संरक्षित करने तथा एक बेहतर एवं सुरक्षित जनजीवन की संकल्पना को साकार करने में उ0प्र0 पुलिस नें निरंतर नये आदर्श गढ़े हैं। संगठित अपराध , आतंकवाद तथा नागरिको विशेषकर महिला सुरक्षा के मोर्चे पर उप्र पुलिस ने विगत वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है।

यह हैं उपलब्धियां

72 माफियाओं एवं गुण्डा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी तथा वर्ष 2022 में गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत 33 प्रकरणों में 35 अपराधियो द्वारा अपराध जगत से अर्जित की गयी 1,21,16,46,470/- रू0 (एक अरब इक्कीस करोड़ सोलह लाख छयालीस हजार चारसौ सत्तर) की सम्पत्तियां जब्त की गयी। मिशन शक्ति के अन्तर्गत 156 महिला बीट, 401 पिकं बूथ, 115 पिंक बॉक्स, करीब 25 बजार पिंक कार्ड एवं पिंक मोबाइल नंम्बर जारी किये गये। प्रत्येक थाने पर महिला आगंतुक हेतु शौचालय बनावाये गये तथा आगंतुको के लिए स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था की गयी।


33वीं वाहिनी पीएसी में भी मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत 11 से 17 अगस्त तक अमृत सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 33 वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पी यादव (आईपीएस) के नेतृत्व में वाहिनी परिसर में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इसके बाद हर घर में तिरंगा कार्यक्रम व प्रभातफेरी कराई गई।

सेनानायक के द्वारा वाहिनी हॉफ मैराथन का किया आयोजन

शुक्रवार को सेनानायक के द्वारा वाहिनी हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें जवानों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। सेनानायक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सेनानायक ने विजेताओं के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत सायंकाल में सेनानायक द्वारा तिरंगा रुट मार्च का नेतृत्व किया गया। इसमें लगभग 200 जवानों द्वारा भीड़-भाड़ एवं घनी आबादी के क्षेत्रों में तिरंगा झण्डे के साथ रुट मार्च किया गया। इसमें जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव, शिविरपाल विजयराज सिंह, सूबेदार सैन्य अरविन्द्र कुमार राय का विशेष योगदान रहा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story