Hardoi News: भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच निरस्त होने लगे यात्रियों के कार्यक्रम, तीन दिन में लगभग 61 आरक्षित टिकट हुए निरस्त

Hardoi News: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारतीय रेल पर देखने को मिल रहा है। हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुबह से रेल यात्री जम्मू के लिए कराए अपने आरक्षण को निरस्त कराने पहुँच रहे है।

Pulkit Sharma
Published on: 9 May 2025 5:36 PM IST
Passenger program to be canceled amid India-Pakistan war, about 61 reserved tickets canceled in three days
X

भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच निरस्त होने लगे यात्रियों के कार्यक्रम, तीन दिन में लगभग 61 आरक्षित टिकट हुए निरस्त (Photo- Social Media)

Hardoi News: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर पूरे देश में हाई अलर्ट है जिस प्रकार गुरुवार रात पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए हमले के बाद जम्मूतवी चंडीगढ़ लुधियाना समेत पूरे पंजाब और माता वैष्णो देवी मंदिर में ब्लैकआउट कर दिया गया था। शुक्रवार को भी इन सभी स्थानों पर ब्लैकआउट के निर्देश जारी हुए हैं। ऐसे में जम्मूतवी जाने वाले रेल यात्रियों के मन में भय बैठ गया है। हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुबह से रेल यात्री जम्मू के लिए कराए अपने आरक्षण को निरस्त कराने पहुँच रहे है।

हालांकि यह वह यात्री थे जिनको शुक्रवार को यात्रा करनी थी। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारतीय रेल पर देखने को मिल रहा है। जम्मू चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेनों में अब यात्रियों को बहुत कम वेटिंग उपलब्ध है जबकि भारत पाकिस्तान युद्ध से पहले यात्रियों को जम्मू चंडीगढ़ पंजाब जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा था। रेल अधिकारियों ने जम्मू चंडीगढ़ पंजाब जाने वाली ट्रेनों में टिकटों के और निरस्त होने के आशंका व्यक्त की है।

कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस में करंट में खाली रही काफ़ी सीट

हरदोई के रेल अधिकारियों ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर 7 मई को 5 यात्रियों ने 1750 रुपया का अपना आरक्षण निरस्त कराया 8 मई को 44 यात्रियों ने अपना आरक्षण निरस्त कराया जिसमे रेलवे ने 25 हज़ार रुपये की वापसी यात्रियों को की गई है। शुक्रवार को लुधियाना जम्मू चंडीगढ़ जाने वाले लगभग 12 रेल यात्रियों ने अपने आरक्षण को निरस्त कराया है। आरक्षण के निरस्त होने की संख्या और बढ़ सकती है। रात 8:00 तक आरक्षण काउंटर खुला रहता है जिसके बाद शुक्रवार को निरस्त हुए आरक्षणों की स्थिति साफ हो सकेगी। भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट आईआरसीटीसी पर हरदोई से होकर जम्मू जाने वाली कानपुर जम्मू तवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शुक्रवार को यात्रियों को स्लीपर क्लास में करंट में 147 सीट उपलब्ध थी जबकि थर्ड एसी इकोनॉमी में यात्रियों को नौ सीट और थर्ड एसी में यात्रियों को 25 सीट उपलब्ध थी। युद्ध से पहले कानपुर जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को लंबी-लंबी वेटिंग मिला करती थी।

हरदोई से होकर जम्मू जाने वाली 13151 सियालदह एक्सप्रेस में यात्रियों को स्लीपर में 10 मई को 36 वेटिंग मिल रही है जबकि 11 मई को 14 वेटिंग 12 मई को 26 वेटिंग 13 मई को 9 वेटिंग 14 मई को 15 वेटिंग उपलब्ध है। हरदोई से होकर चंडीगढ़ जाने वाली 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रेल यात्रियों को स्लीपर में 39 से लेकर 85 वेटिंग तक मिल रही है वही लखनऊ जंक्शन से चलकर चंदौसी के रास्ते सहारनपुर होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली 15011 चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्रियों को स्लीपर 40 से 50 वेटिंग मिल रही है। रेल यात्रियों को हरदोई से होकर अंबाला लुधियाना जाने वाली ट्रेनों में भी अब कम वेटिंग मिल रही है जबकि इन ट्रेनों में यात्रियों को वेटिंग तक उपलब्ध गर्मी की छुट्टियों में नहीं होती थी।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story