Hardoi News: सभी वार्डो पर वार्ड अध्यक्ष की नियुक्त कर पूरे शहर संगठन को सृजित करने का कार्य करेगी शहर कांग्रेस कमेटी

Hardoi News: बैठक को संबोधित करते हुए अनुपम दीक्षित ने कहा कि जब जनता एकजुट हो जाती है, तब क्रूर से क्रूर शासन की उसके सामने टिक नहीं पता। देश में आजादी 75 वर्ष के बाद भी आम जनमानस का शोषण हो रहा है देश में क्रांति और न्याय के लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही देश में लड़ने का और जनहित का कार्य करती है।

Pulkit Sharma
Published on: 10 May 2025 7:17 PM IST
City Congress Committee Hardoi
X

शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई   (photo: social media ) 

Hardoi News: शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में संगठन सृजन के तहत बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय हरदोई पर किया गया, जिसमें वार्ड अध्यक्षों के चयन के साथ शहर कमेटी के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुपम दीक्षित ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी एक मुहीम चल रही है। संगठन सृजन उसी के तहत शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा बैठक की गई, जिसमें शहर के लोग उपस्थित हुए जहां पर एक आम चर्चा के तहत वार्ड कमेटी व शहर कमेटी गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुपम दीक्षित ने कहा कि जब जनता एकजुट हो जाती है, तब क्रूर से क्रूर शासन की उसके सामने टिक नहीं पता। देश में आजादी 75 वर्ष के बाद भी आम जनमानस का शोषण हो रहा है देश में क्रांति और न्याय के लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही देश में लड़ने का और जनहित का कार्य करती है।

साथ ही शहर अध्यक्ष तीन घोषणाएं की जो कि निम्न है

1. दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा..!

2. नगर नगर डगर डगर जाकर संगठन सृजन के तहत वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ चर्चा की जाएगी...!

3.नगर सेवादल का केंद्र स्थापित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक दिन शिविर लगेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य अजय सिंह ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तब देश मजबूत होगा। भारत में अब युद्ध जैसे माहौल में है जिसमें हम सभी कांग्रेसी साथियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम सबको मिलजुल कर रहना है और साथ ही देश की सेवा को जो भी जरूरत हो चाहे वह खून की हो या अन्य चीजों की हम सब उसके लिए तैयार है। हम कांग्रेसियों ने 1971 में भी उनको सब कुछ दिया था और आज भी देशभक्ति के जज्बे के साथ सब कुछ बलिदान करने को तैयार है।

जब 1971 का युद्ध हुआ तब मैं अपने बचपन में था, लेकिन आज के युद्ध में दो-दो हाथ करने की सक्षम हूं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं करूंगा, हम सभी कांग्रेसी तन मन धन से सेना व देश के साथ है। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित ने कहा कि आरएसएस व उनके संगठनों द्वारा देश में जहर खोलने का काम किया जा रहा है, जिससे देश में घोर संकट पैदा हो गया। आरएसएस और भाजपा हमेशा ध्रुवीकरण की राजनीति करती है जिस देश में अनिश्चिता का माहौल हो गया है। वसुदेव कुटुंबकम का भाव रखने वाला देश आज आंतरिक कलह से जूझ रहा है, लेकिन पूरा देश जब युद्ध के लिए खड़ा है तब हर एक कांग्रेसी व पूरा देश भारत की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। उपरोक्त बैठक को प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस मंजू लता मित्रा, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष भुट्टो मियां , महासचिव टीटू गुप्ता ,श्याम किशोर मिश्रा , हरिओम त्रिपाठी ,श्याम प्रकाश त्रिपाठी , रूप लाल कोरी , राजीव सिंह समई आदि लोगों ने संबोधित किया।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story