×

Hardoi News: चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही

Hardoi News: जनपद भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर कोतवाली का निरीक्षण भी किया। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण में स्पष्ट आख्या न लिखने पर नाराजगी जताई और उसमें सुधार करने के निर्देश जारी किए।

Pulkit Sharma
Published on: 9 Dec 2022 10:04 AM GMT
Hardoi News
X

Hardoi News (Newstrack)

Hardoi News: आईजी लखनऊ रेंज तरुण गाबा ने जनपद का भ्रमण किया। जनपद भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर कोतवाली का निरीक्षण भी किया। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण में स्पष्ट आख्या न लिखने पर नाराजगी जताई और उसमें सुधार करने के निर्देश जारी किए। आईजी रेंज लखनऊ का निरीक्षण आगामी निकाय चुनावों को लेकर माना जा रहा है। हाल ही में तत्कालीन आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह का तबादला हुआ था उनके स्थान पर आईजी रेंज लखनऊ की कमान तरुण गाबा को सौंपी गई है। जिसके बाद तरुण गाबा के निरीक्षण को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।

आईजी रेंज लखनऊ तरुण गावा पुलिस लाइन पहुंचे। वहां पर उन्होंने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जनपद मेंअपराध की समीक्षा की और घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने निकाय चुनाव के संबंध में जारी विभागीय निर्देशानुसार तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर उसी के अनुसार पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था की जाए पूर्व के चुनाव में जो गड़बड़ी करते पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव निष्पक्ष रूप से कराएं जाएं। अगर किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ प्रत्याशी के समर्थन की शिकायत आई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिसके बाद आईजी रेंज लखनऊ ने शहर कोतवाली का निरीक्षण किया शहर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुल 406 शिकायतें दर्ज थीं।

कुछ शिकायतकर्ता असंतुष्ट दिखें। मगर उसके आगे असंतुष्ट होने का कारण स्पष्ट नहीं था। इस पर उन्होंने शिकायतों की जांच का स्पष्ट रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story