×

Jalaun News: अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Uzma
By Uzma
Published on: 14 Jun 2025 3:47 PM IST (Updated on: 14 Jun 2025 4:21 PM IST)
Unidentified vehicle hits bike rider returning from funeral, one dead, other injured
X

अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल (Photo- Newstrack)

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां अंतिम संस्कार से वापस बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछाल कर सड़क पर गिर पड़े जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत्य घोषित कर दिया गया है। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भेंपता निवासी 56 वर्षीय मनमोहन सिंह अपने साथी सुंदर सिंह के साथ उसके रिश्तेदार के यहां गमी में आया था।

शुक्रवार की देर शाम दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। रात में उनकी बाइक जैसे ही झांसी-कानपुर हाईवे पर एट के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

सूचना पाकर पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा जहां डाक्टर ने मनमोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो बुरा हाल है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!