×

Jaunpur: मोदी शासन में देश प्रगति के साथ समृद्धि में तीव्र गति से आगे बढ़ा, भाजपा नेत्री का दावा

Jaunpur: भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि मोदी की सरकार में देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है।

Kapil Dev Maurya
Published on: 12 Jun 2022 12:56 PM GMT
Jaunpur News In Hindi
X

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक। 

Jaunpur: भाजपा जिला कार्यसमिति (BJP District Working Committee) की आयोजित बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Pandit Deendayal Upadhyay and Syama Prasad Mukherjee) के चित्र पर माल्यार्पण के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह (District President Pushpraj Singh) की अध्यक्षता में पार्टी के नव निर्मित कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा (Regional Vice President Saroj Kushwaha) ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार (PM Narendra Modi Government) ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बना ली है।

आज उत्तर प्रदेश उद्योगपतियों और विदेशी निवेश के लिए पहली पसंद

राजनैतिक प्रस्ताव के दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह (District Vice President Santosh Singh) ने कहा कि आदि गंगा गोमती के तट पर बसा ऋषि जमदग्नि की पावन तपोस्थली और भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की कर्मभूमि जनपद जौनपुर की भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार व समाज में समरसता सद्भाव तथा भारत की मूल सनातनी संस्कृत की स्थापना के पवित्र उद्देश्य के प्रति समर्पित सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन है।


2014 तथा 2019 में केंद्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तथा 19 मार्च 2017 और 25 मार्च 2022 को जनता के अपार जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश में पुनः योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। सरकार के सकारात्मक कार्यों के कारण ही आज उत्तर प्रदेश उद्योगपतियों और विदेशी निवेश के लिए पहली पसंद बना है। 2022 में पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार ने छह लाख करोड़ का बजट पेश किया है। प्रदेश की सरकार द्वारा शिवभक्त कांवरियों पर पुष्प वर्षा, अयोध्या में दीपोत्सव, श्रीकृष्ण जन्मस्थली में होली का कार्यक्रम और काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण कराकर अद्भुत कार्य किया है।

बिना किसी भेदभाव के लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

भारतीय जनता पार्टी का नारा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के तहत केंद्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बिना किसी जाति या धार्मिक भेदभाव के लागू किया और आम जनमानस को इसका लाभ दिया। भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों ने अपने अथक प्रयास और परिश्रम से विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा अस्पतालों में इलाज में सुधार, दवाओं की उपलब्धता और ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, नए पुलों का निर्माण, कुछ तहसीलों में फायर स्टेशन का निर्माण आदि विभिन्न विभागों में बहुत बड़े-बड़े काम हुये है। मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के विवेकाधीन कोष से जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। तथा भारत में दुनियां का सबसे बड़ा वैक्सिनेशन अभियान चला और हमने अपने मित्र देशों को भी बिना मूल्य के वैक्सीन दी।


जनपद में कई पुलों का निर्माण

उन्होंने कहा कि जनपद में कई पुलों का निर्माण हो रहा है तथा कई गए प्रस्तावित है। नए नेशनल हाईवे, ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया। जिले के लगभग सभी बस्तियों को विद्युत कनेक्शन से जोड़ा गया है और पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। जिले में नहरों की सफाई कराई गई जिससे टेल तक पानी पहुंच सके और समस्त किसानों को लाभ मिले। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन-धन से कार्य करते हुए प्रदेश और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक बिना भेदभाव के पहुंचे इसके लिए कृत संकल्पित है। आज सभी कार्यकर्ताओं से आशा और विश्वास है कि इसी प्रकार प्रदेश और राष्ट्र के उत्थान में आपका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी जनता से किए अपने वादों पर खरे उतरें और समाज में आर्थिक खाई को हम कर सके। प्रदेश तथा देश के सभी 9 निवासियों को उनकी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति हो तथा सबका जीवन स्तर ऊपर उठ सके। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं की ताकत पर सदन को यह विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के सभी कार्यकर्ता अपने संगठन द्वारा घोषित घोषणा पत्र और विकास योजनाओं के लिए जौनपुर के सभी कार्यकर्ता संकल्पित है। राजनैतिक प्रस्ताव का अनुमोदन जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा ने की और प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री अभय राय ने की।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story