×

जौनपुर: प्रधान के 33, BDC के 37, ग्राम पंचायत सदस्य के 440 पर्चे निरस्त

जौनपुर में पर्चों जांच के बाद ग्राम प्रधान के 33, बीडीसी के 37 व ग्राम पंचायत सदस्य के 440 पर्चें निरस्त हो गये हैं

Ashiki
Published By AshikiReport Kapil Dev Maurya
Published on: 7 April 2021 3:45 PM GMT
UP Panchayat Chunav
X

फाइल फोटो 

जौनपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में हो रहे चुनाव के क्रम में जनपद जौनपुर में नामांकन के पश्चात पर्चो के जांच के बाद ग्राम प्रधान के 33, बीडीसी के 37 व ग्राम पंचायत सदस्य के 440 पर्चों के निरस्त होने की खबर है। सभी पर्चों की जांच के बाद नामवापसी के पश्चात चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है।

इतने लोगों के पर्चे निरस्त

जांच के क्रम में केराकत ब्लाक में प्रधान पद के 567 में से दो व ग्राम पंचायत सदस्य के 727 में से 20 पर्चे निरस्त किए गए। वहीं बदलापुर ब्लाक में प्रधान के 908 पर्चों में से सात, बीडीसी के 610 में पांच, ग्राम पंचायत सदस्य के 636 में 74, मछलीशहर ब्लाक में प्रधान के 924 में दो, बीडीसी के 527 में एक, ग्राम पंचायत सदस्य के 868 में 63, बरसठी ब्लाक में प्रधान पद के 851 में एक, बीडीसी के 729 में तीन, जलालपुर ब्लाक में प्रधान के 534 में तीन, बीडीसी के 559 में पांच, ग्राम पंचायत सदस्य के 301 में 18, शाहगंज सोंधी ब्लाक में प्रधान के 389 पर्चों की जांच में चार, बीडीसी के 267 में पांच, ग्राम पंचायत के 947 में 58 पर्चे निरस्त किए गए।

मुंगराबादशाहपुर ब्लाक में प्रधान पद के 725 में तीन, बीडीसी के 470 में चार, ग्राम पंचायत सदस्य के 761 में 61, सुजानगंज ब्लाक में प्रधान पद के एक हजार नौ में तीन, बीडीसी के 568 में एक भी नहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के एक हजार 67 में 98, महाराजगंज ब्लाक में प्रधान पद के 849 में आठ, बीडीसी के 672 में चार, ग्राम पंचायत सदस्य के 678 में 36 तो सिरकोनी ब्लाक में प्रधान पद के 646 में एक भी नहीं, बीडीसी के 431 में 10, ग्राम पंचायत सदस्य के 543 में 12 निरस्त किए गए। संबंधित आरो ने बताया कि आवश्यक अभिलेखों व मानकों को पूरा न करने के कारण पर्चों को खारिज किया गया।

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के रामपुर पकड़ी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए एक दावेदार मृतक पाईं गईं। उनके नाम दाखिल किया गया पर्चा खारिज कर दिया गया। गांव निवासी तेरसू बनवासी की पत्नी संजू उर्फ बुधनी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसने दूसरी शादी की है। अपनी दूसरी पत्नी को मृतक संजू उर्फ बुधनी बनाकर पर्चा दाखिल कर दिया था। जांच में पर्चा निरस्त कर दिया गया।

Ashiki

Ashiki

Next Story