TRENDING TAGS :
Jaunpur News: मुख्यमंत्री से मिले राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
Jaunpur News: प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कर्मचारी महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति हेतु भी आमंत्रण दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र समय देने का आश्वासन दिया।
Jaunpur News
Jaunpur News: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों सहित राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, महामंत्री नंदकिशोर सिंह (अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय) और संगठन मंत्री रमेश यादव (महामंत्री, पूर्वांचल विश्वविद्यालय) ने किया। बैठक में अवकाश नकदीकरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संविदा व तदर्थ कर्मचारियों के विनियमन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कर्मचारी महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति हेतु भी आमंत्रण दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र समय देने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा सकारात्मक और ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।यह मुलाकात कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन को स्वागत योग्य कदम बताया।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge