×

Jhansi News: पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल से छात्राओं का पलायन, जानिए क्या है वजह

Jhansi News Today: वीरांगना झलकारीबाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल के रुम की खिड़कियां बजने से उसमें रहने वाली छात्राएं घबरा गई।

B.K Kushwaha
Published on: 6 Oct 2022 4:13 PM GMT
Jhansi News In Hindi
X

पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल से पलायन करती हुई छात्राएं। 

Jhansi News Today: वीरांगना झलकारीबाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल के रुम की जोर-जोर से खिड़कियां बजने से उसमें रहने वाली छात्राएं घबरा गई। फोन पर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। दहशत के चलते छात्राओं ने हॉस्टल से पलायन शुरु कर दिया। वहीं, छात्राओं का कहना है कि बाहर के लोग आधीर रात को हॉस्टल के अंदर घुसे और रुम की खिड़कियां बजाई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस चौकी के सामने है महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज

ग्वालियर रोड पर स्थित पुलिस चौकी के सामने महिला पॉलिटेक्निक कालेज है। यहां पर एक हॉस्टल में फस्ट ईयर, सेकेंड ईयर और थर्ड ईयर की करीब 63 छात्राएं रह रही थी, जिस ब्लॉक में घटना हुई, वहां पर फर्स्ट ईयर की छात्राएं रहती है। छात्राओं ने बताया कि रात 12 बजे हॉस्टल की लाइट बंद थी। बाहर के लोग हॉस्टल में घुस आए और लाइट जलाई। उसके परछाई दिखाई दी तो सभी छात्राएं डर गई। इतने में ही रुम नंबर 22 की खिड़कियां बजाई गई। फिर छत पर दौड़ने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सभी छात्राओं में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

हॉस्टल के बाहर जंगल जैसा है नजारा

इस हॉस्टल के बाहर जंगल जैसा नजारा है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां लगी हुई है। हॉस्टल के मेन गेट पर पुरानी गाड़ी खड़ी है। छात्राओं का कहना है कि रात 12 बजे लाइट बंद थी लेकिन किसी ने लाइट जला दी। रूम नंबर22 की खिड़कियां नॉक हुई। इसके बाद छत पर दौड़ने की आवाजें सुनाई दीं। हालांकि कौन था ये छात्राएं देख नहीं पाई, वहीं कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि हॉस्टल में सुरक्षा की कमी है और कुछ लोग बाहर से आए हुए लग रहे हैं।

यहां सुरक्षित नहीं, इसलिए जा रहे हैं

छात्राओं ने बताया कि हम लोग फस्ट ईयर में पढ़ते हैं। कुछ दिन पहले ही हॉस्टल में आए थे। यह घटना पहली बार हुई है। घटना के बाद सभी छात्राएं दहशत में है, इसलिए सभी छात्राएं हॉस्टल छोड़कर जा रहे हैं। यहां पर सुरक्षित नहीं है।

छात्राओं को हुई कुछ आहट

कॉलेज के हॉस्टल अधिकारी विवेक कुमार का कहना है कि कुछ छात्राओं ने बताया कि रात में हॉस्टल में कुछ आहट हुई है। हालांकि छात्राओं ने किसी को देखा नहीं है। अब छात्राएं भयभीत है और हॉस्टल से जाना चाहती है। इसलिए छात्राओं से शिकायत लेकर उनके परिजनों से बात कर गेट पास बनाया गया है। वहीं, छात्रावास के अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसकी पुलिस जांच कर रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story