×

Jhansi News: गला रेतकर युवक का कत्ल, मुकदमा दर्ज, आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित

Jhansi News: इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

B.K Kushwaha
Published on: 3 Oct 2022 4:40 PM GMT
Jhansi News slitting throat Youth killed case registered team formed to nab accused
X

Youth killed

Jhansi News: खेत पर पानी देखने गए युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मौके पर चाकू और चप्पलें मिली है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। देररात तक पूछताछ जारी थी।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा में श्रीकांत यादव परिवार समेत रहता था। वह किसान था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर श्रीकांत यादव का खेत है। रविवार को धान की सिंचाई के लिए मोटर चल रही थी। रात को श्रीकांत मोटर साइकिल से खेत पर गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा था। बताते हैं कि सोमवार की सुबह पड़ोसी खेत का मालिक बनमाली खेत पर पहुंचा तो श्रीकांत का शव खेत में पड़ा था। पास में चाकू व चप्पल पड़े थे। शरीर पर चाकू से बार के निशान थे।


इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, एसएसपी सिटी राधेश्याम राय, सीओ सदर अम्बरीश गौतम मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मृतक के परिजनों से वार्तालाप की गई। मृतक के जीजा गजराज सिंह यादव ने रात को खेत से श्रीकांत घर लौटकर नहीं आया था। पत्नी पूजा यादव ने फोन किया, मगर फोन रिसीव नहीं हो रहा था। फोन शव के पास मेढ़ पर मिला है। परिजनों ने बताया कि श्रीकांत के पिता लखनलाल की 12 साल पहले मौत हो गई थी।

मां विमला श्रीकातं के साथ रहती थी। श्रीकांत का बड़ा भाई राजकुमार अलग रहता है। श्रीकांत की शादी करीब 10 साल पहले पूजा से हुई थी। उसकी आठ साल की बेटी राधिका और चार साल का बेटा देव है। इस संबंध में एसएसपी राजेश एस का कहना है कि घटना का गंभीरता से लिया गया। सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्लाट का फर्जी बैनामा करवाया

कोतवाली थाना क्षेत्र के पठौरिया मोहल्ले में रहने वाले नीरज वर्मा ने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पाल कालोनी में उसका प्लाट है। आरोप है कि कुछ लोगों ने बेईमानी की नियत से धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके नाम प्लाट का फर्जी बैनामा करवा लिया। पैसा मांगने पर गाली गलौज की। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पठौरिया निवासी लोकेश वर्मा, यादवेन्द्र यादव, अजय यादव, मोनू अहिरवार आदि के खिलाफ दफा 420, 467,468,471, 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story