×

पूर्व चीफ जस्टिस राजेंद्र सच्चर बोले- देशद्रोह की धारा खत्म की जाए

Admin
Published on: 13 April 2016 10:43 AM GMT
पूर्व चीफ जस्टिस राजेंद्र सच्चर बोले- देशद्रोह की धारा खत्म की जाए
X

लखनऊ: दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजेंद्र सच्चर ने केंद्र सरकार से देशद्रोह का मुकदमा खत्म करने की मांग की है। उनका मानना है कि इसका दुरुपयोग राजनीतिक विपक्षियों का उत्पीड़न करने के लिए किया जाता है।

सच्चर ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

राजेंद्र सच्चर बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी करने लखनऊ आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, कि सभी राजनीतिक दलों में आपसी सहमति बनाकर देशद्रोह की धारा खत्म की जानी चाहिए। दुनिया के ज्यादातर देशों ने फांसी देनी बंद कर दी है।

कर्ज लेकर बैठी कंपनियों का नाम हो सार्वजनिक

न्यायमूर्ति सच्चर ने सरकार से यह भी मांग की कि उन कंपनियों का नाम सार्वजनिक किया जाए जो बैंकों का कुल 1.14 लाख करोड़ रुपए ऋण लेकर बैठी हैं और बैंकों ने उनका कर्ज माफ भी कर दिया है। विजय माल्या इस सूची में पहले क्रम में हैं। उनके खिलाफ तो कुछ कार्रवाई हुई है जिसकी वजह से वो देश छोड़कर भाग गए।

अन्य डिफॉल्टरों के नाम भी हों घोषित

राजेंद्र सच्चर ने कहा, जनता को बाकी डिफॉल्टरों के नाम भी मालूम होने चाहिए ताकि उनसे भी ऋण वापसी की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। साथ ही जिनके कहने पर ये ऋण माफ किए गए उनकी भी शिनाख्त कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए।

राजेंद्र सच्चर ने ये भी कहा :

-आईपीएल या स्वीमिंग पूल में पानी के दुरुपयोग को रोका जाए।

-लोगों की पानी की जरूरत पूरी की जाए।

-कंपनियों के संयंत्रों की वजह से जलस्तर में भारी गिरावट आई है।

-शीतल पेय जैसे कोका-कोला और पेप्सी कंपनियों को बंद किया जाना चाहिए।

-वाराणसी में कोका-कोला का संयंत्र है जो अति दोहित श्रेणी में आ गया है।

-मणिपुर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम उठा लिया जाना चाहिए।

-ताकि इरोम शर्मिला का 15 वर्षों से चल रहा अनशन समाप्त हो सके।

-इसके लिए राजनीतिक दलों में आपसी सहमति बननी चाहिए।

राजेंद्र सच्चर ने विधानसभा चुनाव के लिए सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

1. सेवता - डॉ. शुचिता कुमार

2. लखनऊ पश्चिम - जीनत

3. महमूदाबाद - मुन्नालाल

4. सिधौली - मनोज कुमार

5. रोहनिया - धर्मा देवी

6. सेवापुरी - उर्मिला पटेल

7. बांगरमऊ - सुषमा

8. चुनार - उर्मिला विश्वकर्मा

9. फाजिलनगर - गोवर्द्धन प्रसाद गौड़

10. कन्नौज - धनीराम

11. बिलग्राम-मल्लावां - अभिषेक पटेल

12. अमेठी - किरण गुप्ता

13. गोण्डा - जानकी प्रसाद गौड़

14. आर्य नगर, कानपुर - सरस्वती

15. सण्डीला - रमदई

Admin

Admin

Next Story