×

ICU में गंदी हरकत! नींद में महिला पेशेंट से कर रहा था ऐसी हरकत

आईसीयू में भर्ती महिला पेशेंट ने वार्डबाॅय पर नाजुक अंगो से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वार्ड बाॅय की करतूत पर महिला की नींद खुल गई तो मौके से भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। पति ने इसकी अस्पताल के प्रबंधक से तो उसने धमकाते हुए वहां से भगा दिया।

Roshni Khan
Published on: 29 Aug 2019 12:03 PM GMT
ICU में गंदी हरकत! नींद में महिला पेशेंट से कर रहा था ऐसी हरकत
X

कानपुर: आईसीयू में भर्ती महिला पेशेंट ने वार्डबाॅय पर नाजुक अंगो से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वार्ड बाॅय की करतूत पर महिला की नींद खुल गई तो मौके से भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। पति ने इसकी अस्पताल के प्रबंधक से तो उसने धमकाते हुए वहां से भगा दिया।

बिधनू थाना क्षेत्र में रहने वाले कार चालक की पत्नी की बीते बुधवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से तबियत बिगड़ गई थी। महिला के पति ने नौबस्ता के मधुलोक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। बुधवार देर रात आईसीयू के वार्ड बाॅय ने महिला से छेड़छाड़ कर दी।

ये भी देखें:योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों का जिला प्रभार भी तय

महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई थी

महिला के पति ने बताया कि पत्नी की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उसे लेकर मधुलोक हास्पिटल आया था। डाॅक्टरों ने आईसीयू में भर्ती करने के लिए 20 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा था। मेरे पास मात्र 10 हजार रुपए थे कर दिए थे बाकी के रुपए शाम को जमा करने के लिए कहा था। पत्नी को आईसीयू में भर्ती कर लिया और इलाज शुरू कर दिया।

देर रात आईसीयू में फिरदौस नाम का वार्ड बाॅय था। जो पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान उसकी नींद खुल गई और पत्नी ने उसका हाथ पकड़ लिया। वार्ड बाॅय मौके से भाग निकला। पत्नी फौरन आईसीयू से बाहर निकल कर आई और उसने मुझे पूरा घटनाक्रम बताया।

उन्होने बताया कि मैने इसकी शिकायत अस्पताल के अन्य डाॅक्टरों से की। लेकिन सभी ने कहा कि सुबह जब अस्पताल के प्रबंधक लोकेंद्र सचान आए तो उनसे शिकायत करना। जब मैने लोकेंद्र सचान से मिलने का प्रयास किया तो उन्होने मुझसे मिलने से इंकार कर दिया। बड़ी मुस्किल से जब उनसे मिलने का मौका मिला तो मुझे धमकाने लगे। चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे जहां चले जाओ मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा और मुझे भगा दिया।

ये भी देखें:योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों का जिला प्रभार भी तय

इसके बाद मैने 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी से पूरा घटनाक्रम पूछा। वहीं डाॅक्टरों से उस वार्ड बाॅय का नाम पता नोट किया है करने के बाद चली गई। उनका आरोप है कि पुलिस भी अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर मुझ पर दबाव बना रही है।

नौबस्त इंस्पेक्ट्रर आशीष शुक्ला के मुताबिक महिला पेशेंट के साथ अस्पताल में छेड़छाड की सूचना आई थी। पीड़ितपक्ष यदि तहरीर देता है तो इसकी जांच कराकर कार्यवाई कराई जाएगी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story