×

कर्ज के बोझ ने आम शख्स को बनाया लूटेरा, विधायक पर किया हमला

वक़्त और हालात जिंदगी के दो ऐसे पहलू हैं जो इंसान को कुछ भी करने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है यूपी के फिरोजाबाद से,

tiwarishalini
Published on: 27 Sep 2017 12:23 PM GMT
कर्ज के बोझ ने आम शख्स को बनाया लूटेरा, विधायक पर किया हमला
X

फिरोजाबाद: वक़्त और हालात जिंदगी के दो ऐसे पहलू हैं जो इंसान को कुछ भी करने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है यूपी के फिरोजाबाद में, जहां एक युवक साहूकार के कर्जे में इस कदर डूबा की एक बड़ा अपराधी बन गया। साहूकार का कर्जा चुकाने के लिए उसने लूट-पाट शुरू कर दी। इसी बीच नगर विधायक से 5 करोड़ की रंगदारी वसूलने के इरादे से फायरिंग के दौरान वो पकड़ा गया और अब आखिरकार जेल में बंद हो गया।

ADJ जया पाठक के पति पहुंचे लखनऊ, प्रेस कांफ्रेस में कहा- पत्‍नी निर्दोष, पुलिस नहीं ले रही Action

- 22 सितंबर की रात फिरोजाबाद निवासी अनूप शर्मा ने नगर विधायक मनीष असीजा के घर फायरिंग कर दी।

- इतना ही नहीं, अनूप ने असीजा को जान से मारने की धमकी भी दी।

- मामले के बाद पुलिस हरकत में आई और 24 सितंबर को पुलिस ने अनूप को गिरफ्तार भी कर लिया।

- अनूप की गिरफ्तारी से पुलिस अपनी पीठ थपथपाने के लिए आरोपी अनूप को मीडिया के साथ प्रेस करने ही वाली थी कि उससे पहले अनूप पुलिस को बुद्धू बनाकर फरार हो गया।

- फिर क्या था, पुलिस महकमे की खूब किरकिरी हुई। उसके बाद पुलिस ने अनूप शर्मा की गिरफ्तारी के लिये क्राइम ब्रांच की टीम के साथ 5 पुलिस टीमों का गठन कर 27 सितंबर को अनूप शर्मा को आगरा जिले से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के मुताबिक़:

- आरोपी अनूप शर्मा का कहना है उस पर 30 लाख रुपये का कर्जा था। उसके वजह से साहूकार लोग उसे परेशान कर रहे थे। उसने विधायक मनीष असीजा से मदद भी मांगी। मगर कोई मदद नहीं मिली। तो उसने कर्ज चुकाने के लिए विधायक से 5 करोड़ की रंगदारी का प्लान बनाया। इसमें उसने कई लोगों के शामिल होने की बात बताई है।

केंद्र सरकार का डॉक्टरों को तोहफा, 62 नहीं अब 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

SP सिटी राजेश कुमार के मुताबिक़:

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि नगर विधायक के घर फायरिंग और जान से मारने धमकी देने वाले अनूप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो पुलिस की दबिश के दौरान फरार हो गया था, मगर अब वो गिरफ्त में है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story