×

एनके सिंह संतुष्ट, एक ट्रिलियन डालर का हिस्सा देने को तैयार है यूपी

एन. के. सिंह ने कहा कि देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के लिए जरूरी है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था कम से कम  1 ट्रिलियन डॉलर का होना चाहिए उसके बिना देश की इकॉनमी 5 ट्रिलियन डॉलर होना मुश्किल।

SK Gautam
Published on: 22 Oct 2019 11:55 AM GMT
एनके सिंह संतुष्ट, एक ट्रिलियन डालर का हिस्सा देने को तैयार है यूपी
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तीन दिनी दौर पर पहुंचे 15वें वित्त आयोग ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। आयोग की टीम उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह का स्वागत किया।

बैठक में एन. के. सिंह ने कहा कि देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के लिए जरूरी है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था कम से कम 1 ट्रिलियन डॉलर का होना चाहिए उसके बिना देश की इकॉनमी 5 ट्रिलियन डॉलर होना मुश्किल।

ये भी देखें : वायरल हो गया प्रियंका का अपनी बहन को विश करने का ये अंदाज

आने वाला समय यूपी टूरिज्म का है: एनके सिंह

15वें वित्त आयोग के चेयरमैन एनके सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की बड़ी संभावनायें हैं। औऱ उसमें उत्तर प्रदेश बड़े स्तर पर काम कर रहा है।

सारनाथ में हिन्दू, जैन और बौद्ध तीनों धर्मो की प्राचीन परम्परा है। यह देश के गौरव की बात है। सारनाथ में पुरातत्व स्थलों के भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि देश में देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब पर्यटकों में भी जागरूकता बढ़ गई है। आने वाला समय उत्तर प्रदेश टूरिज्म का होगा।

चेयरमैन सपत्नीक सुबह साढ़े 11 बजे पुरातात्विक संग्रहालय पहुंचे। सहायक पुरातत्वविद् डा.नीतेश सक्सेना ने उन्हें पुरातात्विक उत्खनित स्थलों, पुरातात्विक संग्रहालय आदि का अवलोकन कराया। संग्रहालय में रखे राष्ट्रीय चिह्न शीर्ष सिंह को देखकर वे काफी अभिभूत हुए और बोले यही है देश की धरोहर।

सतत विकास के गोल को पूरा करने में जो काम होने चाहिए वो अभी संतोषजनक नही है। एन के सिंह ने कहा आज एक सकारात्मक बैठक हुई।

ये भी देखें : नेहा को सरेआम KISS! सिंगर विशाल ददलानी का अब आया ऐसा रिएक्शन

उत्तर प्रदेश की आयोग का ये दौरा बहुत अच्छा रहा। एक राजनीतिक स्थिरिता और विकास का असर देखने को हमे मिला। Gdp ग्रोथ उत्तर प्रदेश की सही है।

ऋण की संख्या में वृद्धि हुई है इसको देखना होगा की 25% ही ऋण का प्रतिशत हो

सतत विकास के कई ऐसे लक्ष्य हैं जिनमें आज चर्चा हुई उन लक्ष्य को पूरा करने में उत्तर प्रदेश के पास प्रयास, और रोड मैप है उनसे आयोग संतुष्ट है।

15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. के. सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले, उन्होंने कहा कि UP के सामने आर्थिक मोर्चे पर बहुत सारी चुनौतियां हैं। इस मौके पर अजय नारायण झा, अशोक लहरी, रमेश चंद, अनूप सिंह वित्त आयोग के सदस्य भी साथ में मौजूद थे।

15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह की अध्यक्षता में वित्त आयोग, इसके सदस्य और वरिष्ठ अधिकारियों ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रामीण स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। प्रतिनिधि आयोग को उनके सिफारिशें पेश किया।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story