×

लखनऊ: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 का हुआ आगाज, यहां जानें हर अपडेट

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 का आगाज हो चुका है। बता दें, रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित द्वितीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन सुबह 11 बजे हुआ।

Roshni Khan
Published on: 28 July 2019 5:54 AM GMT
लखनऊ: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 का हुआ आगाज, यहां जानें हर अपडेट
X

लखनऊ: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 का आगाज हो चुका है। बता दें, रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित द्वितीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन सुबह 11 बजे हुआ। यह उद्घाटन सत्र सुबह 11 बजे से अपरान्ह एक बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से साढ़े तीन बजे तक फूड प्रोसेसिंग इण्डस्ट्री, डिफेंस एण्ड एयरो स्पेस मैन्युफैक्चरिंग तथा इलेक्ट्राॅनिक्स मैन्युुफैक्चरिंग पर केन्द्रित तीन पैरेलेल सेशन होंगे।

यह भी पढ़ें:ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, हर तरफ से मिलता है इनको प्यार व धन….

अपरान्ह 4 बजे से पाचं बजे तक टूरिज्म एण्ड फिल्म, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और पावर एण्ड रिन्युएबल इनर्जी पर केन्द्रित तीन पैरेलेल सेशन होंगे। द्वितीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान लगभग 65 हजार करोड़ रुपए की 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता सहित देश के 50 एयरपोर्ट पर ब्रांडिंग का कार्य भी किया जा रहा है। जहां इस कार्यक्रम में उद्योगों पर आधारित सत्रो में मंत्रियों की अध्यक्षता में ग्रुप डिस्कशन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:LIVE: दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार ‘मन की बात’ कर रहे पीएम मोदी

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन समारोह : मिनट दर मिनट

  • 11 बजे : कार्यक्रम स्थल पर गृहमंत्री अमित शाह का आगमन और दीप प्रज्जवलन।
  • 11.05 से 11.15 : औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना द्वारा स्वागत भाषण।
  • 11.15 से 12.00 : नौ उद्यमियों का उद्बोधन।
  • 12 से 12.05 : औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन।
  • 12.05 से 12.20 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन।
  • 12.20 से 12.30 : राज्यपाल राम नाईक का उद्बोधन।
  • 12.30 से 12.35 : कार्यक्रम पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन।
  • 12.35 बजे : गृहमंत्री का उद्बोधन।
  • अंत में : मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय का आभार प्रदर्शन।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story