×

Lucknow News: यूपी में शुरू हुआ भाजपा का 'सेवा ही संगठन' अभियान, कार्यकर्त्ता से लेकर मंत्री तक जुटेंगे

भारतीय जनता पार्टी ने 'सेवा ही संगठन' के संकल्प को लेकर आज से 15 जुलाई तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जन सामान्य तक पहुंचने तथा 'जन जागरण' अभियान चलाएगा ।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 10 Jun 2021 3:38 PM GMT
swatantra dev singh
X

 एक कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रदेव सिंह (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी ने 'सेवा ही संगठन' के संकल्प को लेकर आज से 15 जुलाई तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जन सामान्य तक पहुंचने तथा 'जन जागरण' अभियान चलाएगा । इस दौरान वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता, पोस्ट कोविड सेंटर का संचालन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर विकसित करने का कार्य तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन सामान्य तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।

इसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि बूथ स्तर त क पहुंच कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही युवा मोर्चा एवं आईटी सेल के कार्यकर्ता लोगों को टीकाकरण रजिस्ट्रेशन में सहायता भी उपलब्ध कराएंगे। सेवा ही संगठन के तहत पार्टी के सांसद, विधायक, आयोगों-निगम-वार्डों के अध्यक्ष व सदस्य, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी लेकर जनता के दरबार में पहुंचेंगे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले इसके लिए उनकी सहायता भी करेंगे।

सेवा ही संगठन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि 'सेवा ही संगठन' के मूलमंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व व प्रशंसा का क्षण है कि देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी टीका विकसित करके देश के निवासियों के जीवन रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। इस वैक्सीनेशन अभियान की सफलता कोरोना के संपूर्ण उन्मूलन की आवश्यक कड़ी है।

टीकाकरण के लिए लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना

भाजपा कार्यकर्ता जनता को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने, उसकी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए पूरी क्षमता के साथ अभियान चलाकर टीकाकरण के लिए लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही जिलों में पोस्ट कोविड सेंटर के संचालन में चिकित्सकों को वार्ताकार बनाकर कोविड संक्रमण से नेगेटिव होने के बाद हुए दुष्प्रभावों के लिए चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का कार्य प्रत्येक जिले में किया जाए। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का भी काम करना है ताकि सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा करते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर सकें।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर सक्षम स्वास्थ्य केंद्र बनाने का बड़ा अभियान

उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने कोविड के खिलाफ अभियान में व्यापक सफलता प्राप्त करते हुए दूसरों के लिए आदर्श स्थापित किये है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत जिलों में पोस्ट कोविड सेंटर का संचालन किया जाएगा। पोस्ट कोविड सेंटर के माध्यम से कोरोना संक्रमण से नेगेटिव हुए लोगों में कमजोरी, शुगर, शरीर में दर्द या अन्य किसी भी प्रकार के दुष्प्रभावों के लिए चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी ने सांसदों, विधायकों, आयोगों-निगमों- बोर्डों के अध्यक्षों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर सक्षम स्वास्थ्य केंद्र बनाने का बड़ा अभियान भी हाथ में दिया है। इस अभियान से एनजीओ तथा अन्य सामाजिक संगठनों को भी जोड़कर अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story