UP News: यूपी पुलिस परीक्षा: चारबाग पर उमड़ा अभ्यर्थियों का हुजूम, जनरल से लेकर एसी, सब फुल

UP News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली समाप्त होने के बाद लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनरल से लेकर एसी कोच तक फुल नजर आए, जबकि बस अड्डों और ऑटो स्टैंड पर भी लंबी कतारें देखी गईं।

Newstrack Network
Published on: 9 Jun 2026 8:31 PM IST
UP Police Exam News
X

UP Police Exam News (Image Credit-Newstrack)

​लखनऊ : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन का इम्तिहान खत्म होते ही राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

परीक्षा देकर अपने घरों को लौटने वाले युवाओं की भीड़ से पूरा स्टेशन परिसर खचाखच भर गया, जिससे वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची। परीक्षा की दूसरी पाली समाप्त होने के ठीक बाद चारबाग मुख्य स्टेशन और जंक्शन दोनों ही जगहों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।


प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं

जैसे ही शाम को परीक्षा खत्म हुई, हजारों की संख्या में अभ्यर्थी चारबाग स्टेशन की तरफ दौड़ पड़े। प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर आखिरी प्लेटफॉर्म तक सिर्फ और सिर्फ प्रतियोगी छात्र ही नजर आ रहे थे।


लखनऊ से कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए युवाओं में जबरदस्त होड़ मच गई। जनरल बोगियों के साथ-साथ स्लीपर और एसी कोच भी पूरी तरह पैक नजर आए।

​प्रशासन और जीआरपी के छूटे पसीने


​अचानक उमड़ी इस भीड़ को संभालने में रेलवे प्रशासन और जीआरपी को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्टेशन परिसर और मुख्य द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।


लाउडस्पीकर के जरिए लगातार यात्रियों और छात्रों से शांति बनाए रखने और धैर्य से काम लेने की अपील की जा रही थी।

​बस अड्डों और ऑटो स्टैंड्स पर भी दिखा असर


​सिर्फ रेलवे स्टेशन ही नहीं, बल्कि चारबाग के बाहर ऑटो स्टैंड, बस स्टॉप और आलमबाग बस टर्मिनल पर भी परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। बसों की छत और पायदानों पर लटककर युवा अपने गंतव्य की ओर रवाना होने को मजबूर दिखे।


इस भारी भीड़ के कारण चारबाग के आसपास के मुख्य रास्तों पर कुछ समय के लिए भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story