×

Lucknow News: झण्डे वाले पार्क में 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहरया, हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

Lucknow News: मेयर संयुक्ता भाटिया ने आजादी के अमृत महोत्सव पर ऐतिहासिक अमीनाबाद स्थित झण्डे वाले पार्क में 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहराकर "हर घर तिरंगा अभियान" का शुभारंभ किया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 9 Aug 2022 12:46 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

Lucknow: झण्डे वाले पार्क में 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहरया

Lucknow News: अगस्त क्रांति दिवस (august revolution day) के मौके पर मंगलवार को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के क्रम में मेयर संयुक्ता भाटिया (Mayor Sanyukta Bhatia) ने आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पर ऐतिहासिक अमीनाबाद स्थित झण्डे वाले पार्क में 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहराकर "हर घर तिरंगा अभियान" ("Har Ghar Tricolor Campaign") का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में महापौर ने उपस्थित पार्षदों, अधिकारियों और समाज सेवियों को अपने वार्डो और क्षेत्रों में "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर मे तिरंगा लगाने के लिए सभी को जागरूक करने के लिए भी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊवासियों से प्रत्येक घर मे तिरंगा लगाने के लिए अपील करते हुए कहा कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करने के सब स्वेच्छा से आगे आएं। इस अभियान को पूरा करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिभाग करना चाहिए: महापौर

महापौर ने आगे कहा कि यह राष्ट्रभक्त नागरिक का उत्सव है, हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tricolor Campaign) में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिभाग करना चाहिए। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। यह समय हमारे वीरों और स्वतंत्रता संग्राम के उन सेनानियों को याद करने का है. जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी परन्तु उनका जिक्र इतिहास के पन्नो में नाममात्र आकर छिप गया। संयुक्ता भाटिया ने घोषणा की कि ऐसे वीरो और सेनानियों के बलिदान को नगर निगम हमेशा के लिए जीवंत रखने का कार्य करेगा. जिनको इतिहास की किताबो ने उचित सम्मान नही दिया। आगामी कार्यकारिणी समिति की बैठक में ऐसे स्वतंत्रता के ऐसे सिपाही जिनके बलिदान को सम्मान नही मिल पाया उनके नाम पर हम मार्गों और चौराहा का नामकरण किया जाएगा।

ज्ञात हो कि 92 वर्ष पूर्व स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के पन्नो में दर्ज लखनऊ के अमीनाबाद स्थित झंडे वाले पार्क में 18 अप्रैल 1930 को स्वतंत्रता आंदोलन के समय स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के नमक कानून को तोड़कर नमक बनाया था। साथ ही अगस्त 1935 को क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी भी उस जुलूस में शामिल हुए, जो पार्क में झंडा फहराना चाहते थे। झंडारोहण को रोकते हुए अंग्रेजी सैनिकों ने चारों तरफ से पार्क को घेर लिया था। गुलाब सिंह लोधी अंग्रेजी हुकूमत के सशस्त्र सेना के डरे बिना ही पार्क में घुस गए और उन्होंने एक पेड़ पर चढ़कर तिरंगा फहराया दिया। उसी वक्त अंग्रेजी हुकुमत के एक सिपाही ने गुलाब सिंह लोधी को गोली मार दी थी और वह शहीद हो गए थे। तभी से इस पार्क का नाम 'झण्डे वाला पार्क' पड़ गया, लेकिन इसमें कोई झण्डा नहीं लगाया गया था।

पार्क में एक बड़े राष्ट्रीय ध्वज के स्थापना के लिए किया था प्रेरित

गौरतलब है की एक कार्यक्रम में इस पार्क में पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक (Former UP Governor Ram Naik) ने महापौर संयुक्ता भाटिया को इस पार्क में एक बड़े राष्ट्रीय ध्वज के स्थापना हेतु प्रेरित किया था, जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा अमीनाबाद स्थित झंडे वाले इस एतिहासिक पार्क की ऐतिहासिकता को नमन करते हुए उक्त पार्क के नाम के अनुरूप दिनाँक 10 फरवरी 2019 में पार्क में 108 फ़ीट ऊंचे तिरंगे को स्थापित किया गया था।

हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे :

  • तिरंगा दौड़ का आयोजन
  • स्कूलों में तिरंगा रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन
  • तिरंगा काव्य एवं साहित्य समारोह का आयोजन
  • महिलाओं के स्वयं सहायता समूह एवं वित्तीय संस्थाओं बैंक इत्यादि के साथ गोष्ठी का आयोजन
  • तिरंगा रंगोली की प्रतिस्पर्धा का आयोजन
  • तिरंगा थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • तिरंगा मेला का आयोजन
  • तिरंगा खेल कूद का आयोजन
  • तिरंगा रैली का आयोजन
  • स्वतंत्रता सप्ताह की अवधि में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जायेगा.
Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story