TRENDING TAGS :
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले BJP के इशारे पर चलने वाले पुलिस अधिकारियों की 2027 में होगी विदाई
Luckow News: अखिलेश यादव बोले रिवर फ्रंट से भाजपा सरकार को प्रेम है इसलिए अब वहां फौव्वारा भी चोरी होने लगा है
Luckow News (photo credit: social media)
Luckow News: छत्रपति शिवाजी महाराज जलाभिषेक समारोह दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ने कहा कि भाजपा महाराज शिवजी के आदर्शों का पालन नहीं करती है। वह आवाज उठाने वाले लोगों को उनकी आवाज दबाने का काम करती है। आगे कहा कि इस सरकार को रिवर फ्रंट से प्रेम हो गया है। वहां गंदगी के साथ ही अब लगे हुए फौव्वारा भी चोरी होने लगे है। बीजेपी सिर्फ आरोप लगाने में आगे है। पार्टी के कोई भी नेता रिवर फ्रंट की बोट से बिना मास्क लगाए घूम ले तो उनको हकीकत के बारे में पता चलेगा। इस सरकार के इसारे में काम करने वाले पुलिस और अधिकारियों की 2027 में सस्पेंड नहीं बल्कि हमेशा के लिए विदाई करने का काम समाजवादी सरकार करेगी।
कानून व्यवस्था की उड़ाई जा रहीं है धज्जियां
अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं के ऊपर अपराध सिर्फ लखनऊ में नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। आरोपी रेप करने के बाद खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। पुलिस से पोलटिक्स करवाकर सरकार आवाज दबाने का काम करती है। वहीं फर्जी मुकदमा लिखकर लोगों को परेशान करने का काम पुलिस कर रही है।
सरकार ने जानबूझकर अब्बास अंसारी की सदस्यता की है रद्द
अखिलेश यादव ने कहा कि विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता सरकार ने जानबूझकर रद्द की है। सरकार डीएनए पूछने वाले नेताओं की सदस्यता क्यों नहीं रद्द करती है। ये सरकार फैसला जाती और नाम पूछकर लेती है।
2027 में शिक्षक मित्र को मिलेगा न्याय
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले कई दिनों से न्याय की लड़ाई लड़ने वाले धरने पर बैठे शिक्षक मित्रों को 2027 में न्याय मिलेगा। समाजवादी पार्टी हमेशा से न्याय की लड़ाई लड़ने का काम किया है। सभी छात्रों को न्याय मिले इस क्षेत्र समाजवादी पार्टी कार्य करेगी। इस सरकार ने सिर्फ नाम बदलने का काम किया है।
पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी समाजवादी पार्टी
अखिलेश यादव ने कहा कि 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को पार्टी मजबूती के लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं गांव स्तर के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के लिए कहा गया है। समाजवादी सेना पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे। 2027 में निश्चित समाजवादी की सरकार बनेगी।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge