TRENDING TAGS :
Lucknow News: भाजपा की महिला नेता के बेटे की 130 अश्लील वीडियो पर AAP प्रवक्ता बोले- 'बलात्कारी जनता पार्टी बनकर रह गई है BJP'
Lucknow News: मैनपुरी की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे की 130 अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला।
BJP woman leader son pornographic videos viral AAP spokesperson BJP has become a rapist public party
Lucknow News: मैनपुरी की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे की 130 अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा पर लगातार हमलावर हो रहे विपक्ष के बीच शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मोदी और योगी की चुप्पी पार्टी की इन घटनाओं में संलिप्तता जाहिर करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब बलात्कारी जनता पार्टी बनकर रह गयी है।
बोले AAP प्रवक्ता- 'भाजपा नेताओं के आ रहे वीडियो पर बरकरार है मोदी योगी की चुप्पी'
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि भाजपा खुद को संस्कारी पार्टी बताती है। उसके संस्कारों की श्रृंखला इस बीच सभी के सामने आना शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे का 130 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल होता है लेकिन पार्टी इसपर अपना पक्ष रखने से बच रही है। कभी भाजपा खुद को सबसे ज्यादा संस्कारी पार्टी बताती थी लेकिन अब बीते 1 महीने से जो वीडियो वायरल होने का सिलसिला लगातार चल रहा है, उस पर मोदी और योगी दोनों की चुप्पी बरकरार है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के भाजपा नेता के 2 हजार से ज्यादा वीडियो फुटेज वायरल हुए थे। उस नेता के लिए प्रधानमंत्री मोदी वोट मांगने गए थे। जब उस नेता की हरकते जनता के सामने आई तो वह देश छोड़कर बाहर चला गया।
भाजपा के नेताओं की अश्लील वीडियो सामने आने के बाद असुरक्षित महसूस कर रहीं महिलाएं
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर मंच से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जो नारा देते हैं, वह नारा अब बदल चुका है। आज जिस तरीके से भाजपा के नेताओं की अश्लील वीडियो एक के बाद एक सामने आ रही है, उससे उत्तर प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित समझ रही है। भारतीय जनता पार्टी आज बलात्कारी जनता पार्टी बनके रह गई है। आज के समय में उत्तर प्रदेश के महिलाओं को सबसे ज्यादा सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी की नेताओं से हैं क्योंकि भाजपा में एक से एक लफंगे भरे पड़े हैं। ऐसे मामलों में मोदी या योगी की चुप्पी अश्लील नेताओं पर सत्ता का संरक्षण दर्शाता है।
अपराध या छेड़छाड़ करना है तो लें BJP की सदस्यता- AAP प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि अगर आपको अपराध करना है, किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करनी है, बलात्कार करना है तो आप सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य हो जाइए। प्राथमिक सदस्य होने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट आपको मिल जाएगा कि आप घूम-घूम कर नफरत फैला सकते हैं, दंगे फैल सकते हैं, महिलाओं को छेड़ सकते हैं, बलात्कार कर सकते हैं और अश्लील वीडियो बना सकते हैं लेकिन आप पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!