×

Lucknow News: 10 मिनट तक 750 से अधिक कॉलेजों में एक साथ किया 'सूर्य नमस्कार'! 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने बनाया रिकॉर्ड

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर लखनऊ विश्वविद्यालय और उससे जुड़े 750 से अधिक कॉलेजों में एक साथ सूर्य नमस्कार कर नया रिकॉर्ड बनाया गया।

Hemendra Tripathi
Published on: 21 Jun 2025 10:12 AM IST
Lucknow Yoga Day 2025
X

Lucknow Yoga Day 2025

Lucknow News: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के अलग अलग विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में आयोजित योग सत्र में योग किया गया। इसी बीच लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित योग सत्र में कुलपति समेत अन्य विभागाध्यक्षों, शिक्षकों ने योग प्राणायाम किया। सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक चले इस योग सत्र के बाद 8 बजे से 8:10 तक 10 मिनट के लिए 12 बार सूर्य नमस्कार किया गया। ये सूर्य नमस्कार सिर्फ लखनऊ विश्वविद्यालय के परिसर में ही नहीं, बल्कि लविवि से संबद्ध सभी कॉलेजों में किया गया, जिससे लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक साथ सूर्य नमस्कार करने में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद के शुरू हुआ योग का अभ्यास

शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने योग के महत्व को समझाया। पीएम मोदी के संबोधन के बाद 7 बजे से सामान्य योग प्रोटोकाल के अन्तर्गत योगा का आयोजन शुरू हुआ। इस आयोजन में लखनऊ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर आलोक कुमार राय के साथ साथ विश्वविद्यालय के अलग अलग विभागों के विभागाध्यक्ष व छात्र छात्राओं ने एक साथ मौजूद रहकर योग किया। 1 घंटे तक योग करने के बाद 8 बजे से सवा 8 तक यानी 10 मिनट तक एक साथ सूर्यनमस्कार किया गया। ये सूर्य नमस्कार लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ साथ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी कॉलेजों में एक साथ किया गया।


यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध 750 से ज्यादा कॉलेजों में एक साथ हुआ सूर्य नमस्कार

सुबह 8 बजे लखनऊ विश्व विद्यालय के परिसर के अलावा लविवि से सम्बद्ध 750 से ज्यादा कॉलेजों में स्टूडेंट्स, फैकल्टी व स्टाफ समेत सभी के पारिवारिक सदस्यों ने 10 मिनट के लिए एक साथ सूर्य नमस्कार किया। एक साथ सूर्य नमस्कार योग मुद्रा का ये कार्यक्रम लखनऊ के अलावा रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई में लविवि से सम्बद्ध कॉलेजों में आयोजित हुआ। इस दौरान फोटो और वीडियो को जियो टैग करके अपलोड किया गया है। सभी की डिटेल्स ERP के जरिए सर्वर पर अपलोड होगी। हालांकि, सूर्य नमस्कार करने में कितनी संख्या थी और रिकॉर्ड कैसे कायम हुआ है, इसका आंकड़ा अभी विश्व विद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नहीं हुआ है।


रेजीडेंसी में योग करके बृजेश पाठक ने लोगों का किया उत्साहवर्धन

लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर कही जाने वाली रेजिडेंसी में शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचकर योगाभ्यास किया और वहां मौजूद लोगों का योग को लेकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग रेजीडेंसी परिसर में खुली हरियाली में योगाभ्यास करते नजर आए। रेजीडेंसी में आयोजित इस योग कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और कई योग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर कई स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों ने समूह में योग प्रदर्शन किया।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!