×

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम ने लोगों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के मौके पर नगर निगम ने गोमती बैराज से गूलाला घाट तक एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल और निगम के कर्मचारी पस्थित रहें

Sumit Yadav
Published on: 5 Jun 2025 6:47 PM IST
Lucknow news
X

Lucknow news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के मौके पर नगर निगम ने गोमती बैराज से गूलाला घाट तक एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल और निगम के कर्मचारी पस्थित रहें।

आठ किलोमीटर तक हुई सफाई

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि नगर निगम लखनऊ ने गुरुवार को गोमती नदी की स्वच्छता के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें गोमती बैराज से लेकर गुलाला घाट तक आठ किलोमीटर क्षेत्र में सफाई कार्य किया गया। इस सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु पूरे क्षेत्र को आठ क्लस्टरों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक क्लस्टर के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी व सह नगर अभियंता की नियुक्ति पूर्व में की गई थी।

इन कलस्टरों में चलाया गया अभियान

महापौर ने बताया कि क्लस्टर-1 की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त ललित कुमार को सौंपी गई थी। जिनके साथ जोनल अधिकारी-1 व नगर अभियंता-1 को स्थापित किया। क्लस्टर-2 में अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त नोडल अधिकारी थे, जबकि जोनल अधिकारी-4 व नगर अभियंता-4 ने अभियान का संचालन किया। क्लस्टर-3 की देखरेख महेश वर्मा, मुख्य अभियंता (सिविल) द्वारा की गई, जिनके साथ जोनल अधिकारी-7 व नगर अभियंता-7 तैनात थे। क्लस्टर-4 में नम्रता सिंह, अपर नगर आयुक्त ने नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया, जिनके साथ जोनल अधिकारी-3 और नगर अभियंता-3 शामिल रहें। इसी प्रकार क्लस्टर-5 की जिम्मेदारी डॉ. अरविंद कुमार राव, अपर नगर आयुक्त को दी गई थी, जिनके साथ जोनल अधिकारी-8 नगर अभियंता-8 ने कार्य किया।

क्लस्टर-6 का नेतृत्व श्री मनोज कुमार, मुख्य अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) ने किया, उनके सहयोग हेतु जोनल अधिकारी-5 व नगर अभियंता-5 तैनात थे। क्लस्टर-7 में अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नोडल अधिकारी थे, जिनके साथ जोनल अधिकारी-2 व नगर अभियंता-2 ने भागीदारी निभाई। अंत में क्लस्टर-8 की जिम्मेदारी डॉ. पीके श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई। जिनके सहयोग हेतु जोनल अधिकारी-6 व नगर अभियंता-6 नियुक्त थे। पूरी टीम साथ ही घंटों सफाई अभियान चलाने के साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Sumit Yadav

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story