TRENDING TAGS :
Lucknow News: बड़ी खबर, पर्यटन नक्शे पर चमकेगा यूपी, 31 प्राचीन स्मारक-स्थल संरक्षित, देखें सूची
Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुरातत्व और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आज 31 प्राचीन स्मारकों और स्थलों को संरक्षित घोषित कर दिया है
Lucknow News (Social Media) (12).jpg
Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुरातत्व और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आज 31 प्राचीन स्मारकों और स्थलों को संरक्षित घोषित कर दिया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय उत्तर प्रदेश पुरातत्व परामर्शदात्री समिति की संस्तुति के बाद लिया गया है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि धरोहरों को सहेज कर अगली पीढ़ी को सौंपना हमारा दायित्व है.
जयवीर सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जनपदों में बिखरी हुई यह पुरातात्विक संपदा हमारी गौरवशाली विरासत का हिस्सा हैं। ये स्थल इतिहास के महत्वपूर्ण सोपानों और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए हैं। उन्होंने कहा, इन प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों को सहेज कर सुरक्षित रूप से अगली पीढ़ी को सौंपना हम सभी का परम दायित्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन स्थलों के संरक्षण की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन 19 जनपदों के स्थल सूची में शामिल
प्रथम विज्ञप्ति के तहत जिन जिलों के स्मारकों को शामिल किया गया है, उनमें मुख्य रूप से लखनऊ मंडल के सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी, रायबरेली, कानपुर मंडल के कानपुर नगर, प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़, फतेहपुर, गोरखपुर-बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा और वाराणसी, गाजीपुर, आगरा तथा मैनपुरी जनपद शामिल हैं। इन सभी स्थलों पर अब पुरातत्व विभाग के नियमों के तहत संरक्षण और सुंदरीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


