×

UP News: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपना सियासी पतन कर रही भाजपा! नेताओं की इन हरकतों से लोगों का उठ रहा BJP से भरोसा

UP News: सत्ता के शिखर पर बैठी भाजपा अब धीरे धीरे अपना सियासी पतन करती हुई नजर आ रही है, जिसका सीधा असर आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।

Hemendra Tripathi
Published on: 31 May 2025 4:07 PM IST
UP News: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपना सियासी पतन कर रही भाजपा! नेताओं की इन हरकतों से लोगों का उठ रहा BJP से भरोसा
X

नेताओं की इन हरकतों से लोगों का उठ रहा BJP का भरोसा   (photo: social media )

UP News: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी सियासी रोटियां सेंकने में जुट गए हैं। कभी दूसरे दल के नेताओं की पोल खोली जा रही है तो कभी जनता के बीच जाकर दूसरे दल की खामियां और अपनी खूबियां गिनाने का काम किया जा रहा है। इन सबके बीच सत्ता के शिखर पर बैठी भाजपा अब धीरे धीरे अपना सियासी पतन करती हुई नजर आ रही है, जिसका सीधा असर आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। दरअसल, हाल की में लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही भाजपा नेताओं की हरकतें भाजपा पर भरोसा रखने वाले कार्यकर्ताओं व आम लोगों का भरोसा तोड़ने का कारण बन रही हैं।

मैनपुरी की महिला भाजपा नेता के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल

हाल ही में मैनपुरी जिले की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल होना शुरू हो गए। इन वीडियोज ने सिर्फ मैनपुरी जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस मामले में एक ओर से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने फोन उठाना बन्द कर दिया तो वहीं, दूसरी ओर भाजपा के हाईकमान ने भी इस मामले पर चुप्पी साध ली है। इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के छोटे बड़े दल लगातार भाजपा पर हमलावर होते नजर आ रहे हैं।

बलिया से लेकर गोंडा तक भाजपा नेताओं की अश्लीलता हुई वायरल

मैनपुरी के 130 अश्लील वीडियो मामले से पहले भी यूपी के बलिया और गोंडा जिले से भाजपा नेताओं की ओर से मनाई जा रही रंगरेलियां सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। यूपी के बलिया से भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ, जिसमें वे सारी मर्यादाओं को लांघते हुए बार डांसर को अपनी गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने विरोधियों पर फसाने का आरोप लगाया था। वहीं, दूसरी ओर से यूपी के गोंडा से एक भाजपा नेता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो महिला को गले लगाते हुए अश्लील कड़ते कड़ते नजर आए। वायरल वीडियो भाजपा गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर बीजेपी हाईकमान की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस भी जारी कर दिया गया था। इससे पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मध्य प्रदेश के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का भी एक वीडियो जोरों से वायरल हुआ था, जिसमें वे नग्न हालत में महिला के साथ हाइवे के बीच में अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे थे।

भाजपा नेताओं की हरकतों से पार्टी की नीतियों पर खड़े हो रहे सवाल

लगातार सामने आ रहे भाजपा नेताओं के वीडियो से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं, पार्टी से जमीनी जुड़ाव रखने वाले कार्यकर्ताओं में भी भाजपा नेताओं की ओर से की जा रही इन हरकतों को लेकर काफी रोष है। लोग अब भाजपा की ओर से चुनाव के वक्त महिला सम्मान से जुड़े दावों और संस्कृति सभ्यता से जुड़े भाषणों को आड़े हाथ लेते हुए पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा हमेशा से अपनी नीतियों और साफ सुथरी राजनीति के बल पर सत्ता वापसी करके लोगों के मन में अपनी जगह बनाती है। लेकिन इस बीच लंबे समय से भाजपा नेताओं की ओर से की जा रही अश्लीलता के चर्चे सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों में मन से भाजपा की साफ सुथरी छवि धुमित होती हुई नजर आ रही है।

विधानसभा चुनाव 2027 में भुगतना पड़ सकता है खामयाजा

इन सभी मुद्दों को लेकर लगातार विपक्ष भी सियासी खेल में उतर चुका है। इन्हीं मुद्दों के सहारे विपक्ष के नेता भाजपा पर हमलावर होते हुए बीजेपी को महिला विरोधी बताकर अपना वोटबैंक साधने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में यदि विपक्ष अपनी रणनीतियों में सफल हो जाता है तो इन सभी कांडों का हर्जाना भाजपा को आगामी 2027 के चुनावों में भुगतना पड़ सकता है। भाजपा के अय्याश नेताओं पर कार्रवाई करने में दिखाई जा रही लापरवाही भी भाजपा को हर स्तर से कमजोर करने का एक कारण बताया जा रहा है।

अखिलेश बोले- 'अपने नेताओं के कांड विपक्ष पर भी नहीं डाल सकता भाजपा का IT सेल'

भाजपाई नेताओं की ओर से किए जा रहे कांड को लेकर पूरा विपक्ष भाजपा को घेरने में लगा हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई नेताओं व उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story