×

Meerut: महिला ने दो बच्चियों की हत्या कर की आत्महत्या, इलाके में मची सनसनी

Meerut: जनपद के थाना खरखौदा क्षेत्र में एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।

Sushil Kumar
Published on: 16 Aug 2022 3:26 PM GMT
Meerut News In Hindi
X

suicide (फोटो : सोशल मीडिया )

Meerut: जनपद के थाना खरखौदा क्षेत्र (Police Station Kharkhoda Area) में एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने समय तक घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को मान रही है।

खरखौदा (Police Station Kharkhoda Area) के गोविंदपुरी में हुई इस घटना की जानकारी इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार दीक्षित (CO Sanjeev Kumar Dixit) ने आज शाम दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आज खरखौदा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शीशम के पेड़ पर लटके एक महिला व दो बच्चियों के शव बरामद किए। शवों की शिनाख्त गोविंदपुरी निवासी आयशा(25) पत्नी मुश्ताक और उसकी दो मासूम बच्चियों जिनकी उम्र दो साल व चार माह है के रुप में हुई है। महिला का पति ट्रक चालक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके पक्ष को सूचित कर दिया है।

दंपती में आज सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था: स्थानीय लोग

इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया कि दंपती में आज सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के उपरान्त महिला अपनी दो मासूम बच्चियों को लेकर घर से निकल गई। जब काफी देर तक घर नही लौटी तो महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और महिला के परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। इसी बीच गांव के लोंगो ने गांव से करीब एक किलोमीटर एक शीशम के पेड़ पर महिला और दो मासूम बच्चियों के शव लटके दिखे।

अभी तक की जांच से चलेगा पता: पुलिस प्रवक्ता

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अभी तक की जांच में यह पता चला है कि महिला ने पहले एक रस्सी से अपनी दोनों छोटी बच्चियों को फांसी लगाकर मार डाला और फिर खुद भी गले में रस्सी का फन्दा डालकर आत्महत्या कर ली।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story