×

Meerut News: "स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, हर बच्चे को मिलेगा शिक्षा का अधिकार"- AAP का एलान

Meerut News: निजी स्कूल 25% आरक्षित सीटों पर गरीब बच्चों को एडमिशन नहीं दे रहे। लॉटरी में चयनित बच्चों को फर्जी बहानों से लौटाया जा रहा है। यह संविधान और कानून दोनों की अवहेलना है।

Sushil Kumar
Published on: 25 April 2025 2:37 PM IST
Aam Aadmi Party
X

Aam Aadmi Party   (photo; social media )

Meerut News: मेरठ में आम आदमी पार्टी ने गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शुक्रवार ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिले के कई निजी स्कूल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) का उल्लंघन कर रहे हैं।

निजी स्कूल 25% आरक्षित सीटों पर गरीब बच्चों को एडमिशन नहीं दे रहे। लॉटरी में चयनित बच्चों को फर्जी बहानों से लौटाया जा रहा है। यह संविधान और कानून दोनों की अवहेलना है। प्रशासन की चुप्पी शर्मनाक है।

AAP ने उठाई ये 4 ठोस मांगें

1. सभी निजी स्कूलों को RTE के तहत 25% सीटों पर दाखिले के आदेश जारी हों, नहीं तो उनकी मान्यता रद्द की जाए।

2. दाखिला प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति बने, जिसमें अभिभावक और AAP के प्रतिनिधि हों।

3. नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर मुकदमा दर्ज हो और सरकारी सहायता तुरंत रोकी जाए।

4. हर स्कूल में शिकायत रजिस्टर अनिवार्य हो और जिला स्तर पर हेल्प डेस्क बने।

आम आदमी पार्टी सड़कों पर निकलेगी 'शिक्षा अधिकार मार्च'

अंकुश चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी मेरठ की सड़कों पर 'शिक्षा अधिकार मार्च' निकालेगी। उन्होंने कहा, "हम हर बच्चे को पढ़ते हुए देखना चाहते हैं, स्कूलों के ताले नहीं, बच्चों की उम्मीदें खुलनी चाहिएं।"

प्रतिनिधिमंडल में एस.के. शर्मा, जी.एस. राजवंशी, भरत लाल यादव, हेम कुमार, फुरकान त्यागी, वैभव मलिक और गजेंद्र भी शामिल थे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story