मिर्जापुर में वन विभाग की बड़ी कामयाबी: हाथी दांत समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड

Mirzapur News: मिर्जापुर में वन विभाग, एसटीएफ और WCCB की बड़ी कार्रवाई, हाथी के दांत व जबड़ा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Brijendra Dubey
Published on: 9 Jun 2026 9:58 PM IST
मिर्जापुर में वन विभाग की बड़ी कामयाबी: हाथी दांत समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड
X

Mirzapur News

Mirzapur News: वन्यजीव अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर में वन विभाग, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हाथी के दो दांत, हाथी का जबड़ा, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई जिगना थाना क्षेत्र में की गई।जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी तीनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

बरामद किए गए हाथी दांत और जबड़े की कुल मात्रा भी काफी बताई जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी लंबे समय से वन्यजीव तस्करी में सक्रिय थे।वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि WCCB गोरखपुर, एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम को तस्करों के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर लालगंज रेंज की टीम ने थाना जिगना क्षेत्र स्थित बाबा कामेश्वर मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो हाथी दांत, एक हाथी का जबड़ा, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा पहचान के लिए प्रयुक्त 10 रुपये का नोट भी बरामद किया गया। बरामद हाथी दांतों का कुल वजन लगभग 1.49 किलोग्राम तथा हाथी के जबड़े का वजन करीब 800 ग्राम बताया गया है।

वन विभाग ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश कुमार, रामधनी यादव और देवी शंकर निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। सभी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story