×

आजम ने बोला PM पर हमला, पूछा- दाउद के मोदी से क्या हैं रिश्ते?

विधायकों का आरोप है कि अखिलेश सरकार में पंचायत चुनाव में जमकर धांधली हुई। सत्ता का गलत इस्तेमाल करके सपा प्रत्याशियों को जिताया गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं।

Newstrack
Published on: 9 Feb 2016 7:03 AM GMT
आजम ने बोला PM पर हमला, पूछा- दाउद के मोदी से क्या हैं रिश्ते?
X

लखनऊ: यूपी विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को बीजेपी व बसपा सदस्यों के हंगामे के चलते बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी और बसपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए विधायक वेल में आ गए। बसपा विधायकों ने विरोध में सदन से वॉक आउट किया।

आजम ने जताई नाराजगी

-हंगामें को देखकर संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने सख्त नाराजगी दिखाई।

-उन्होंने कहा कि हंगामा करने वाले सदस्य दबंगई दिखा रहे हैं।

-आजम ने कहा मोदी असली दंगाई हैं।

आजम ने उठाया ये मुद्दा

-आजम ने मोदी और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के साथ मुलाकात का मुद्दा उठाया।

-उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय अपराधी दाउद इब्राहिम मौजूद था।

-मोदी पर अंतर्राष्ट्रीय नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया।

पीएम से दाउद के रिश्ते आने चाहिए सामने

-आजम खां ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

-दाउद के मोदी से क्या रिश्ते हैं इस पर सवाल किया और मुलाकात की फोटो रिलीज करने को कहा।

गोश्त का कारोबार करने वाले देशभ​क्ति का नारा लगा रहे

-भाजपा के उप नेता सदन सतीश महाना पर आजम खां ने तंज कसे।

-आजम खां भाजपा के महाना से सदन की कार्यवाही चलने की बात कह रहे थे।

-इसी बीच खां ने कहा कि गोश्त का कारोबार करने वाले देशभ​क्ति का नारा लगा रहे हैं।

-दरअसल उनका इशारा उनके पास ही खड़े भाजपा सदस्य संगीत सोम की तरफ था।

महाना ने क्या कहा?

-सदन में ज्यूडिशरी ट्रेनी भी कार्यवाही देखने पहुंचे थे।

-विधानसभाध्यक्ष ने ट्रेनी का हवाला देते हुए कहा कि इस हंगामे का उन पर क्या असर पड़ेगा।

-जवाब में महाना ने कहा कि इन ट्रेनी को भी जानना चाहिए की सरकार कैसे काम कर रही है।

विधायकों ने लगाए ये आरोप

-विधायकों का आरोप है कि अखिलेश सरकार में पंचायत चुनाव में जमकर धांधली हुई।

-सत्ता का गलत इस्तेमाल करके सपा प्रत्याशियों को जिताया गया है।

-प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं।

-शामली में हर्ष फायरिंग में एक मासूम की मौत पर भी सवाल उठे।

आजम के विवादित बयान का किया विरोध

-भाजपा सदस्यों ने सरकार के खिलाफ पोस्टर बैनर भी लहराए।

-वे आजम खां के मोदी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान का विरोध कर रहे थे।

-बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने भी भाजपा विधायकों का पूरा साथ दिया।

Newstrack

Newstrack

Next Story