TRENDING TAGS :
Pilibhit News: बिलसंडा में फुटवियर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का दावा
Pilibhit News: थाना बिलसंडा इलाके के कस्बा बिलसंडा स्थित पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास फुटवियर शो रूम के गोदाम में भयंकर आग लगने से लाखों के नुकसान का दावा है।
Pilibhit Fire News (Social Media).
Pilibhit News: जनपद के थाना बिलसंडा इलाके के कस्बा बिलसंडा स्थित पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास फुटवियर शो रूम के गोदाम में भयंकर आग लगने से मार्केट में हड़कम्प मच गया। आग जूता चप्पल के गोदाम के ऊपर बने मकान में लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने दूसरी मंजिल पर बने जूता चप्पल के गोदाम से माल को नीचे फेंकना शुरू कर दिया।
इस बीच आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूचना के बाबजूद फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर बाद मौके पर पहुँची। लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही लाखो का सामान जलकर राख हो गया था।
बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते लगी तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी, आग शोर होते ही कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अपना सामान बचाने के लिए दूसरी मंजिल पर बने जूता चप्पल के गोदाम से माल को नीचे फेंकना शुरू कर दिया।
आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, इस बीच लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किये लेकिन आग भड़कती चली गई। इस आग में काफी अधिक नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन नुकसान की अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है। आग से किसी जनहानि का समाचार नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।


