Pilibhit News: पीलीभीत में स्वच्छता की नई पहल, कूड़ा ट्रॉलियां और डस्टबिन वितरित

Pilibhit News: विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने वृक्षारोपण कराया, कूड़ा ट्रॉलियां लगवाईं और स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन बांटकर स्वच्छता का संदेश दिया।

Pranjal Gupata
Published on: 9 Jun 2026 9:54 PM IST
New sanitation initiatives, Koda trolleys and dustbins distributed in Pilibhit
X

पीलीभीत में स्वच्छता की नई पहल, कूड़ा ट्रॉलियां और डस्टबिन वितरित (Photo- Newstrack)

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद द्वारा पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल एवं सभासदों के नेतृत्व में वृक्षारोपण, स्वच्छता जागरूकता और डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया, साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रॉलियां भी रखवाई गईं तथा गौहनिया चौराहा से माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग तक स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक नई पहल शुरू की है। जिन स्थानों पर अधिक मात्रा में कूड़ा डाला जाता है, वहां डस्टबिन के स्थान पर बड़ी ट्रॉलियां रखवाई गई हैं।



पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि कई स्थानों पर लोग खुले में कूड़ा फेंक देते हैं, जिसे जानवर इधर-उधर फैला देते हैं और गंदगी फैलती है। ट्रॉलियां रखे जाने से लोग सीधे उनमें कूड़ा डाल सकेंगे।

जिससे कचरा बिखरेगा नहीं और शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि ट्रॉली भरने पर पालिका कर्मचारी उसे ट्रैक्टर के माध्यम से निस्तारण स्थल तक ले जाएंगे तथा खाली होने के बाद पुनः उसी स्थान पर स्थापित कर देंगे।

वर्तमान में राजाबाग कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, जीजीआईसी के बाहर, दूधिया मंदिर रोड, गीता मंदिर रोड तथा गुरुद्वारा के निकट ट्रॉलियां रखवाई गई हैं।

इसके बाद पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने सभासदों एवं पालिका कर्मचारियों के साथ गौहनिया चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचे, जहां स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही उनसे अपील भी की गई कि वे कूड़ा सड़क पर न फेंककर डस्टबिन में ही डालें और आने वाले कस्टमर को भी जागरूक कर कि कूड़ा डस्टबिन में ही डाले, पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरित कर सड़कों पर होने वाली गंदगी को रोकने का अभियान चलाया जा रहा है।


पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल का साफ तौर से कहना है कि जो कोई भी डस्टबिन मिलने के बाद भी अपने प्रतिष्ठान पर मौजूद डस्टबिन में कूड़ा नही डाल रहा या डलवा रहा उसकी जगह पास में मौजूद नाली या नालों में ही कूड़े को डाल रहा है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नगरपालिका की तरफ से अमल में लाई जाएगी।

इसके अलावा डस्टबिन वितरण के दौरान शहर के गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित एस के हॉस्पिटल के नजदीक मेडिकल स्टोरों का कूड़ा कचरा सड़क किनारे पाए जाने पर मेडिकल स्टोर स्वामी को कड़ी चेतावनी भी दी गई कि आज के बाद मेडिकल स्टोर का कूड़ा कचरा डस्टबिन में न डालकर सड़क किनारे डाला गया तो कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पालिका कर्मचारियों को दिए गए।

फिलहाल इस अवसर पर सभासद निर्मल सिंह, राशिद हुसैन, राजेंद्र भारती, शिवम श्रीवास्तव, वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, एहतशाम वली खान, सुरेश लोधी, पंकज तिवारी सहित जेई जलकल राजरानी, वरिष्ठ लिपिक अमर किशोर, तारिक हसन खां, पंकज राजपूत, दिनेश कुमार, कमलेश वर्मा, मुकेश कुमार, बृजेश, राजा, इमरान अंसारी, विकास बाबू, विपिन त्यागी, मोहन स्वरूप मोनू मिश्रा, शिवली अहमद आदि मौजूद रहे।

Pranjal Gupata
ABOUT THE AUTHOR

Pranjal Gupata

Next Story