×

Jhansi News: जलाई गई महिला की शिनाख्त का मामला, पुलिस डीएनए कराएगी, तभी पता चलेगा शव किसका

Jhansi News Today: मोंठ क्षेत्र के टाडा ओवरब्रिज के पास मिले महिला के शव का अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

B.K Kushwaha
Published on: 16 Nov 2022 3:58 PM GMT
Jhansi News
X

घटना के बाद बात करते परिजन (सोशल मीडिया)

Jhansi News Today: मोंठ थाना क्षेत्र के टाडा ओवरब्रिज के पास मिले महिला के शव का अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। बीते रोज एक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचा, यहां कहा कि यह शव उसकी बेटी का है, बेटी तीन माह पहले ससुराल से लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दावा करने वाले परिजनों से कहा कि पुलिस डीएनए जांच कराएगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि शव उसकी बेटी का है या या किसी और का। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मालूम हो कि 13 नवंबर को मोंठ थाना क्षेत्र के टांडा ओवरब्रिज के पास एक महिला का जला हुआ अर्द्धनग्न शव मिला था। कमर से ऊपर का हिस्सा और चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। मोंठ थाने की पुलिस ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया था, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया था। बताते हैं कि समथर थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन निवासी बाबूलाल अपने परिजनों व पुलिस के साथ पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचा।

पुलिस ने परिवार के सदस्यों को शव दिखाया। बाबूलाल ने कहा कि यह शव उसके बेटी आरती का है। उसकी बेटी की शादी 15 जुलाई 2021 को ग्राम बम्हरौली निवासी कमलेश से हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों ने बेटी को परेशान करना शुरु कर दिया था। कमलेश जलकर विभाग में पंप ऑपरेटर है। 7 अगस्त को दामाद कमलेश ने बताया कि आरती किसी के साथ भाग गई। तब गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से आरती का कोई अता पता नहीं है। बाबूलाल ने बताया है कि मोंठ में मिला शव का हुलिया बेटी के जैसा है। चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है। उसकी एक आंख के ऊपर का हिस्सा ही नजर आ रहा है।

उसकी बेटी आरती के भी भौं के बाल घने थे। इसके अलावा नाक का ऊपरी हिस्सा भी शव की तरह दबा हुआ था। दो बेटियों में आरती छोटी थी। उससे छोटा एक बेटा भी है। वही, मोंठ थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। निरीक्षक का कहना है कि जिस व्यक्ति ने शव का दावा किया है। इसको लेकर डीएनए जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बाबूलाल इससे पहले भी गुरसरांय में मिली एक युवती के शव बेटी का होने का दावा कर चुका है।

शख्स परेशान कर रहा है इसलिए जान दे रही

एक युवक ने अपनी बहन को वीडियो कॉल करके कहा कि बहन पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे परेशान कर रहा है, इसलिए मैं जान दे रहा हूं। इसके बाद युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के ईसानगर थानान्तर्गत रामपुर में संतोष कुशवाहा परिवार के साथ रहता है। परिजनों के मुताबिक संतोष की बहन दिल्ली में रहती है। पिछले दिनो वह अपने पिता के साथ खेत पर गया था। जहां से वापस घर आ गया।

घर आने के बाद उसने दिल्ली में रह रही बहन को वीडियो कॉल लगाया। इसके बाद बहन को बताया कि पठान नाम का शख्स उसे परेशान कर रहा है। जिससे तंग आकर वह विषाक्त खा रहा। यह कहते हुए उसने विषाक्त खा लिया। यह देख बहन ने इसकी जानकारी पिता को दी। भागकर पिता घर पहुंचा और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले में रहने वाला लगभग 27 वर्षीय मानसिंह यादव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक मानसिंह के भाई की एक साल पहले मौत हो गई थी। जिस कारण पूरे घर की जिम्मेदारी उस पर हो गई थी। विगत दिवस वह बरुआसागर से वापस घर जा रहा था। जिसके झांसी-मऊरानीपुर हाईवे पर खड़े होकर गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story