×

PM Modi Ayodhya Daura: इस बार अयोध्या होगा मोदीमय, अपने घर दीपावली न मनाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे मोदी

PM Modi Ayodhya Daura: यूपी में पांच साल पूरे करने जा रही योगी सरकार इस साल भी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी कर रही।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Shraddha
Published on: 8 Sep 2021 4:54 PM GMT (Updated on: 8 Sep 2021 8:54 PM GMT)
योगी सरकार इस साल भी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी कर रही
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

PM Modi Ayodhya Daura: उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) की अपने पांच साल पूरे करने जा रही योगी सरकार (Yogi government) इस साल भी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम (UP Deepotsav Program) की तैयारी कर रही है। 2017 से शुरू हुए दीपोत्सव महोत्सव में हर साल एक रिकार्ड बनता रहा है। इस बार भी सात लाख दीपक एक साथ जलाने की योजना है पर उससे भी बड़ी बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का इस दीपोत्सव में शामिल होना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से वह दीपावली दिल्ली के बाहर ही मनाते रहे हैं। उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली दीवाली सियाचिन में सैनिकों के बीच दीवाली मनाई थी। इसके बाद 2015 में पंजाब में भारतीय सेना के बीच वार मेमोरियल जाकर दीवाली मनाई थी। इसके बाद 2016 में हिमाचल प्रदेश के आर्मी और डोगरा स्काउट्स के जवानों के बीच पहुंचे थे। फिर 2017 में मोदी ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में और सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई थी। इसके बाद 2018 में दीपावली के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेना के जवानों के बीच पहुंचे थें।

दूसरी बार जब मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो 2019 में उन्होंने राजौरी में जवानों के साथ दीवाली मनाई। इस दिन उन्होंने सेना की वर्दी में जवानों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढाने का काम किया था। जबकि पिछले साल जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट जाकर उन्होंने जवानों के बीच वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने टैंक की सवारी की और जवानों मे मिठाइयां भी बांटी।

अयोध्या में होगा दीपोत्सव कार्यक्रम (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

इसके बाद पिछले साल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में देव दीपावली में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी ने खास पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के बाद मोदी देव दीपावली के समारोह स्थल पर गए। वहां उन्होंने देव दिवाली का पहला दीया जलाकर समारोह की शुरुआत की थी। अब जबकि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने है। तो इस बार वह अयोध्या में दीपावली मनाएगें। जिसके लिए दीपावली के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी है। दीपोत्सव को लेकर नगर निगम सफाई करने में जुट गया है। गलियां और सडके साफ की जा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि दीपोत्सव पूरे एक सप्ताह चलेगा।

योगी आदित्य नाथ (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

उधर योगी सरकार भी अयोध्या को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की पहचान देने में जुटी हुई है। यहां अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अयोध्या में इस हवाई अड्डे के लिए 555.66 एकड़ अतिरिक्त जमीन खरीदने के लिये सरकार की ओर से 1,001 करोड़ 77 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जबकि केन्द्र सरकार की ओर से इसके लिये 250 करोड़ ऑर प्रदेश सरकार की ओर से 21 करोड़ 99 लाख 50 हजार 720 रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। अब तक 377 एकड़ भूमि एएआई को उपलब्ध हो चुकी है। दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों और श्रृद्वालुओं की सुविधा के लिए इसे बनाया जा रहा है। इसका नाम भी श्रीराम इंटरनेशन हवाई अड्डा रखा गया है।

Shraddha

Shraddha

Next Story