×

मांग में भरा सिंदूर.. पर विदाई के समय अचानक मुकर गया दूल्हा, नई नवेली दुल्हन पर टूटा पहाड़

Prayagraj News: यह पूरा मामला यूपी के प्रयागराज जनपद के मऊआइमा का है। जहां एक गांव में लड़की शादी कौषांबी जनपद के युवक से तय की गयी थी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 26 May 2025 2:29 PM IST
prayagraj news
X

prayagraj news

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में विवाह की खुशियां कुछ ही घंटों में गम में बदल गयी। शादी होने के बाद विदाई की रस्म शुरू हुई। लेकिन तभी अचानक दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। दूल्हे की इस हरकत का जैसे ही दुल्हन के घरवालों को हुई। वह मानमनौव्वल में जुट गये। पंचायत तक बुलानी पड़ गयी। लेकिन दूल्हा अपने फैसले से तस से मस नहीं हुआ। अंत में बारात बगैर दुल्हन के ही विदा हो गयी।

जानें क्या था पूरा मामला

यह पूरा मामला यूपी के प्रयागराज जनपद के मऊआइमा का है। जहां एक गांव में लड़की शादी कौषांबी जनपद के युवक से तय की गयी थी। दोनों घरों में विवाह की तैयारियां चल रही थी। हर तरफ जश्न का माहौल था। बीती रात गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं।

जयमाल हुआ, फेरे हुए, दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद विदाई का समय आ गया। हर दुल्हन की तरह यह दुल्हन भी परिवार वालों ने बिछड़ने के दुख से भाव-विभोर हो उठी और रोने लगी। विदाई के समय दूल्हा भी वही मौजूद था। तभी अचानक दूल्हे को यह पता चला कि दुल्हन तो तोतली है। उसकी तोतली बोली सुन दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गयी।

वह चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। वह इस शादी को नहीं मानता है। इसके बाद तो घर का माहौल ही बदल गया। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और उसके परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पंचायत बुलानी पड़ गयी।

पंचायत में दोनों पक्षों की दलील को सुना गया। अंत में यह फैसला किया गया कि अगर दुल्हन को ससुराल ले भी जाते हैं तो भी वह वहां पर सुखी नहीं रह सकेगी। उसके वैवाहिक जीवन में हमेशा बाधा बनी रहेगी। ऐसे में इस विवाह को खत्म ही कर देना चाहिए। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गयी।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!