×

UP Chunav 2022: UP चुनाव में प्रियंका का मास्टरस्ट्रोक, 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देंगी

UP Chunav 2022: आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान किया कि 2022 के चुनाव में वह 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगी।

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootPublished By Shreya
Published on: 19 Oct 2021 8:37 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2021 8:44 AM GMT)
UP Chunav 2022: यूपी में प्रियंका गांधी का बड़ा एलान, कांग्रेस ने दिया लड़की हूं...लड़ सकती हूं का नारा
X

प्रियंका गांधी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)  

Up Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunaav) की तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बड़ा फैसला लेते हुए एलान (Priyanka Gandhi Ka Elan) किया है कि 2022 के चुनाव में वह 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगी। प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए वह उत्तर प्रदेश में प्रयासरत हैं। इस बार चुनाव में बड़ा बदलाव कर महिलाओं को आगे लाने के लिए यह ऐतिहासिक फैसला किया गया है।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह पूरे प्रदेश का दौरा (Priyanka Gandhi Ka UP Daura) कर चुकी हैं, ज्यादातर महिलाओं से मिली हैं। उनकी सब की यही मांग थी कि महिलाओं को आगे बढ़ाएं। इस सभी को ध्यान में रखते प्रियंका गांधी ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। अबकी बार यूपी में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रियंका ने कहा है कि चाहे वह लखीमपुर हो या हाथरस हो या फिर प्रदेश की अन्य घटनाएं वह ज्यादातर महिलाओं से मिली हैं। उनका सबका यही कहना था कि महिलाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं ।.इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के चुनाव में वह यह फैसला ले रही हैं।

इतनी महिला कैंडिडेट कहां से ले आएंगी ?

प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि 2017 और 2019 के चुनाव में कांग्रेस का क्या हाल हुआ सब ने देखा? वह इतनी महिला कैंडिडेट कहां से ले आएंगी ? तो उनका जवाब था कि महिलाएं हर छेत्र में भागीदारी बढ़ रही है। वह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत कर रही हैं, अभी तक किसी पार्टी ने महिलाओ को इतना आरक्षण नहीं दिया। अब कांग्रेस पार्टी ने यूपी से इसकी शुरुआत की है। उन्होंने कहा 15 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं, जिनका भी आवेदन आएगा उस पर विचार करके उन्हें टिकट दिया जाएगा।

लखीमपुर की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किस तरह से लोगों को कुचला जा रहा है । किसानों को मारा जा रहा है गरीबों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसलिए वह अब महिलाओं को आगे करके एक यूपी में बड़ा बदलाव लाना चाहती हैं। क्योंकि जब सब एक साथ लड़ेंगे तो परिवर्तन जरूर आएगा।

Shreya

Shreya

Next Story