×

प्रियंका के लखनऊ आगमन पर अमेठी में तैयारी तेज, कांग्रेस बोली, 2019 में बनेगी हमारी सरकार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार ग्रहण करने के बाद 11 फरवरी सोमवार को पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंचेंगी। यहां प्रयिंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो करेंगी। इस रोड शो के जरिए कांग्रेस विरोधी पार्टियों को अपना दम दिखाने की कोशिश करेगी।

Dharmendra kumar
Published on: 10 Feb 2019 8:24 AM GMT
प्रियंका के लखनऊ आगमन पर अमेठी में तैयारी तेज, कांग्रेस बोली, 2019 में बनेगी हमारी सरकार
X
प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद विपक्षी पार्टी के सभी नेता इन पर तीखी बयानबाजी करने से नहीं चूक रहे…अब भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका पर विवादित टिप्पणी की है..

अमेठी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार ग्रहण करने के बाद 11 फरवरी सोमवार को पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंचेंगी। यहां प्रयिंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो करेंगी। इस रोड शो के जरिए कांग्रेस विरोधी पार्टियों को अपना दम दिखाने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें.....सामूहिक विवाह योजना में दुल्हनों को नहीं पता थी अपनी उम्र, शादी के बाद पोछ दिया सिंदूर

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में अमेठी से हजारों की भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके लिए रूप रेखा तैयार की गई है। अमेठी कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर अमेठी सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रतिनिधि श्री चंद्रकांत दुबे व अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने सभी विधानसभा प्रभारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की।

यह भी पढ़ें.....मोदी सरकार ने 26 साल पुराना नियम बदल कर दी बीजेपी के वोटों की जुगाड़

उन्होंने कहा कि अमेठी के परिवार के लोगों में प्रियंका के आगमन के प्रति बहुत उत्साह है। यहां के लोगों का मानना है कि आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत हासिल होगी और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अमेठी की ताकत राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनकर देश को स्वर्णिम पथ पर ले जाएंगे और विश्व के पटल पर अमेठी इतिहास लिखेगा।

यह भी पढ़ें.....यूपी-उत्तराखंड में जहरीली शराब से 100 से ज्यादा की मौत, 175 आरोपी गिरफ्तार

चंद्रकांत दुबे ने उपस्थित लोगों से कहा कि आप सब सभी सम्मानित कांग्रेस साथियों से सम्पर्क करें और अमेठी परिवार के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुँचने की अपील करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story