×

Gorakhpur Crime News: डबल मर्डर से दहला गोरखपुर, भाजपा नेता की मां और बेटे को कुदाल से काट डाला

गोरखपुर के हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा नेता की मां और बेटे को कुदाल से काट कर हत्या कर दी गयी।

Purnima Srivastava
Report Purnima SrivastavaPublished By Ashiki
Published on: 27 July 2021 5:35 PM GMT
Gorakhpur Crime News
X

गोरखपुर में डबल मर्डर के बाद पहुँची पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर: गोरखपुर के हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को डबल मर्डर (Double Murder in Gorakhpur) से सनसनी फैल गई। देर रात पानी गिरने के मामूली विवाद में पट्टीदार ने बुजुर्ग महिला और मासूम की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है।

हरपुरबुदहट क्षेत्र निवासी परशुराम शुक्ला भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारणी में सदस्य हैं। मंगलवार को वह घर पर नहीं थे। वह किसी काम से पंजाब गए हुए हैं। मंगलवार को देर शाम उनके पट्टीदार सीताराम शुक्ला से पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया। गुस्साएं सीताराम शुक्ला ने भाजपा नेता की 75 वर्षीय मां विमला देवी और तीन साल के बेटे मार्कण्डेय को कुदाल से काटकर मार डाला। वहीं भाजपा नेता की पत्नी और बेटी भी घायल हैं। पानी गिराने को लेकर विवाद के बाद हुई हत्या से पूरे इालके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची हरपुरबुदहट पुलिस ने आरोपितों की तलाश में धर-पकड़ शुरू कर दी है। सूचना के बाद पुलिस अफसर भी गांव में पहुंच गए हैं। एहतियातन गांव में फोर्स लगा दी गई है।

पुलिस का खौफ दिखाते थे परशुराम

मिली जानकारी के मुताबिक, पट्टीदारी के भाईयों में लगातार विवाद होता रहता था। सत्ताधारी दल से जुड़े होने के चलते परशुराम मामूली बात पर पुलिस का खौफ दिखाते। यह बात सीताराम जायसवाल को नागवार गुजरती थी। पहले से सुलग रही प्रतिशोध की आग मंगलवार को कातिलाना रूप ले लिया। पानी गिराने के विवाद में हुई नोकझोंक के बाद डबल मर्डर हो गया। थानाध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि पट्टीदार दोनों भाईयों के बीच पुराना विवाद है। पानी गिराने के विवाद में हत्या का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़की जा रही है।

Ashiki

Ashiki

Next Story