×

Raebareli: महंगाई के खिलाफ किए प्रदर्शन दौरान कांग्रेस व पुलिस में झड़प, 200 कांग्रेसियों की गई गिरफ्तारी

Raebareli: कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी। बैरिकेडिंग पार करते समय पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हंगामा झड़प भी हुई है।

Narendra Singh
Published on: 5 Aug 2022 10:52 AM GMT
Raebareli News
X

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। 

Raebareli: रायबरेली में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया है। कांग्रेसी केंद्रीय दफ्तर से जिला कलेक्ट्रेट महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान रोके जाने पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार (Modi Governement) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी। बैरिकेडिंग पार करते समय पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हंगामा झड़प भी हुई है। पुलिस ने शहर में धारा 144 लगी होने के कारण कानून व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में दफ्तर के भीतर एकत्रित हुए कांग्रेसियों को जाने से रोक दिया था।

200 कांग्रेसियों की गई गिरफ्तारी

जिला प्रशासन ने दफ्तर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया था। कांग्रेसियों ने दो टूक कहा कि या तो उन्हें जाने दिया जाए अन्यथा गिरफ्तार करें। पुलिस ने कांग्रेसियों की स्वैक्षिक गिरफ्तारी कर पुलिस लाइन रवाना कर दिया है। एडीएम अमित कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के मुताबिक इस दौरान लगभग दो सौ कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की गई है।

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर किया जाएगा प्रदर्शन: केएल शर्मा

कांग्रेस प्रतिनिधि केएल शर्मा (Congress Leader KL Sharma) ने बताया कि आंध्र प्रदेश के सीडब्ल्यूसी के आवाहन पर देश व्यापी महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के युवा नेता राहुल बाजपेई (Congress youth leader Rahul Vajpai) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मोदी सरकार (Modi Government) खाली गरीबों को परेशान कर रही है। रोजगार के नाम पर छलावा कर रहे हैं और डॉलर महंगा हो गया है महगाई बढ़ गयी है और हमारी नेता सांसद सोनिया गांधी (Soina Gandhi) को ईडी के माध्यम से जबरिया परेशान कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story