×

Raebareli: गाय के मुंह में फंसा टीन का डब्बा, मच गया कोहराम

Raebareli: दुकानदारों ने गाय के मुंह में टीन का डब्बा फंसा हुआ देखा। इमरजेंसी में तैनात वार्ड ब्वाय राज श्रीवास्तव ने साथियों की मदद से किसी तरह काट कर केन को गाय के मुंह से अलग किया।

Narendra Singh
Published on: 8 Aug 2022 5:42 PM GMT
Raebareli News
X

Raebareli: गाय के मुंह में टीन का डब्बा फंसा

Raebareli: रायबरेली में एक गाय उस समय मुसीबत में पड़ गई जब टीन की एक छोटी केन उसके मुंह में फंस गई। पहले तो लोगों ने भीड़भाड़ में इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया। बाद में जब थोड़ी रात हुई और सड़कों पर सन्नाटा हुआ तो दुकानदारों ने गाय के मुंह में टीन का डब्बा फंसा हुआ देखा। पहले तो लोगों को लगा कि थोड़ा बहुत फंसा होगा और आसानी से निकल जायेगा।

आसपास के दुकानदारों ने उसे निकालने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकला। इस प्रयास में गाय भी उग्र होती जा रही थी। जिला अस्पताल के पास दर्द से छटपटा रही इधर-उधर भागती गाय को देख कर इमरजेंसी में तैनात वार्ड ब्वाय राज श्रीवास्तव ने साथियों की मदद से किसी तरह काट कर केन को गाय के मुंह से अलग किया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story