Raebareli News : मनमानी से परेशान रेस्टोरेंट मालिक, Swiggy-Zomato के खिलाफ उठी आवाज

Raebareli News : रायबरेली में रेस्टोरेंट मालिकों ने Swiggy और Zomato पर मनमानी, छिपे चार्ज और बिना सहमति डिस्काउंट लगाने के आरोप लगाए।

Narendra Singh
Published on: 9 Jun 2026 10:36 AM IST
Raebareli News :  मनमानी से परेशान रेस्टोरेंट मालिक, Swiggy-Zomato के खिलाफ उठी आवाज
X

Raebareli Swiggy Zomato Controversy News

Raebareli News: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy और Zomato पर अब मनमानी और कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ रायबरेली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इन दोनों बड़ी कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन का दावा है कि ये कंपनियां बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित सहमति के रेस्टोरेंट्स के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट लगा रही हैं, जिसका पूरा आर्थिक बोझ रेस्टोरेंट संचालकों को उठाना पड़ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

​प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले के रेस्टोरेंट संचालक पहले से ही इन प्लेटफॉर्म्स को 32% तक का भारी कमीशन दे रहे हैं। इसके बावजूद पिछले कई महीनों से उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी की जा रही है।​अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने मुख्य रूप से तीन बड़े आरोप लगाए हैं। जिसमें ​बिना सहमति के 50% तक का डिस्काउंट- चाइनीज नूडल्स, पिज्जा, बर्गर जैसे हर तरह के फूड आइटम्स पर ये कंपनियां अपनी मर्जी से 50% तक की छूट ग्राहकों को दे देती हैं।

इसके लिए रेस्टोरेंट से कोई राय नहीं ली जाती, ​हिडन चार्जेस (गुप्त शुल्क)- जब महीने के अंत में रेस्टोरेंट संचालक अपना स्टेटमेंट देखते हैं, तो उसमें कई तरह के ऐसे हिडन चार्जेस कटे होते हैं, जिनके बारे में उन्हें कभी कोई जानकारी ही नहीं दी गई थी, ​ऑर्डर रिजेक्ट करने पर पेनल्टी- जब रेस्टोरेंट संचालक को ऑर्डर मिलने पर पता चलता है कि उसकी कीमत बहुत कम कर दी गई है और वह ऑर्डर रिजेक्ट करता है, तो कंपनियों द्वारा रेस्टोरेंट पर उलटा पेनल्टी (जुर्माना) लगा दिया जाता है शामिल हैं।

जेब हमारी कट रही है और वाहवाही कंपनियां लूट रही हैं"

वहीं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, रायबरेली के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल का कहना है कि, ​"ये कंपनियां अपनी सेल और अपना कमीशन बढ़ाने के लिए मनमाने ढंग से डिस्काउंट ऑफर करती हैं। इस भारी-भरकम डिस्काउंट में Swiggy या Zomato का ₹1 का भी योगदान नहीं होता, बल्कि यह पूरा पैसा सीधे हमारी जेब से कटता है।"

अधिकारियों से की जाएगी शिकायत

​एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में Zomato के जोनल मैनेजर मिस्टर सतीश और रायबरेली जिले के रिलेशनशिप मैनेजर मिस्टर नाजिम से कई बार ई-मेल और मौखिक तौर पर शिकायत की। हर बार केवल आश्वासन मिला, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ।

​रेस्टोरेंट मालिकों को अंदेशा है कि यह समस्या सिर्फ रायबरेली तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी छोटे और बड़े रेस्टोरेंट इसका शिकार हो रहे हैं। इस मामले को लेकर एसोसिएशन अब जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को एक शिकायती पत्र सौंपने जा रही है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और इस वित्तीय शोषण पर तुरंत रोक लगाई जा सके। ​इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसोसिएशन के कई अन्य पदाधिकारी और रेस्टोरेंट संचालक भी अपनी मांगों को लेकर मौजूद रहे।

Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story