UP News: विधानसभा चुनाव से पहले जनसत्ता दल ने कसी कमर, बूथ स्तर पर फोकस

UP News: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ में हुई बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान बढ़ाने और जनपदों के दौरे की रणनीति पर चर्चा हुई।

Newstrack Network
Published on: 9 Jun 2026 5:50 PM IST
Jansatta Dal Loktantrik
X

Jansatta Dal Loktantrik (Image Credit-Social Media)

लखनऊ: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पदाधिकारी करेंगे जनपदों का दौरा

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी जल्द ही प्रदेश के सभी जनपदों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय संगठन की गतिविधियों, चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का जायजा लेंगे। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला होता है और पार्टी को हर क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश नाथ ओझा, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र विजय सिंह “बबलू”, प्रदेश महासचिव बृजेश सिंह राजावत, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया।

बैठक के दौरान तीन प्रमुख बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई। इनमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, जनता के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए जनसंपर्क अभियान को गति देना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना शामिल रहा।


पार्टी नेतृत्व ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए संगठनात्मक मजबूती और जनता के बीच निरंतर संपर्क बेहद आवश्यक है।

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का मानना है कि मजबूत संगठन और जमीनी स्तर पर सक्रियता के बल पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story