×

Priyanka in UP: प्रियंका गांधी बोलीं, भाजपा सरकार महिला अपराध का पर्याय बन चुकी है

सपा प्रत्याशी से मिलने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक महिला हैं और मेरी बहन हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 17 July 2021 5:30 AM GMT (Updated on: 17 July 2021 3:20 PM GMT)

Priyanka in UP Live: सियासी जमीन तलाश रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी पहुंची हैं। प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्र भी मौजूद थीं। प्रियंका ने परसगवां ब्लॉक के उन महिलाओं से मुलाकात की जिनके साथ पंचायत चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। जिले के सेमरा घाट पर दोनों पीड़ित महिलाओं का घर है।

सपा प्रत्याशी से मिलने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक महिला हैं और मेरी बहन हैं। यह उत्तर प्रदेश की एक-एक महिला हैं, भारत देश की एक एक महिला हैं। इसलिए इस बहन के साथ खड़ी हूं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने अपनी बहन से कहा है तुम एक दिन नामांकन भरोगी, चुनाव लड़ोगी और जीतोगी। यह लोकतंत्र की लड़ाई है। बता दें कि



उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं का आरक्षण क्यों दिया गया है? यह स्थिति बन गई है कि महिला नामांकन भरने जाए तो उसकी पिटाई करके उसे भगा दें। मैं मांग करती हूं कि यह चुनाव रद्द हो। इस चुनाव में चाहें कोई हाईप्रोफाइल हो या लो प्रोफ़ाइल चुनाव रद्द होने चाहिए।


तीन दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर प्रियंका गांधी कल राजधानी लखनऊ पहुंची थी। यहां उन्होंने हजरतगंज स्थित राष्ट्रपति महात्मा गांधी क प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और करीब एक घंटे तक मौन धारण कर धरने पर बैठी रही हैं। इसके बाद उन्होंने योगी सरकार पर निशाना था। उन्होंने कहा था कि यूपी में लोकतंत्र का चीर हरण हो रहा है। यूपी सरकार हिंसा फैला रही है।



NO MORE UPDATES
Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story