×

‘बेराजगारी मुक्त क्रांति साइकिल यात्रा‘ पर निकल पड़े समाजवादी नौजवान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर के नौजवान 11 दिवसीय ‘बेराजगारी मुक्त क्रांति साइकिल यात्रा‘ पर आज से निकल पड़े हैं। सुल्तानपुर से प्रारम्भ इस यात्रा का समापन 30 दिसम्बर 2018 को मथुरा जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर होगा।

Anoop Ojha
Published on: 20 Dec 2018 9:01 PM IST
‘बेराजगारी मुक्त क्रांति साइकिल यात्रा‘ पर निकल पड़े समाजवादी नौजवान
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर के नौजवान 11 दिवसीय ‘बेराजगारी मुक्त क्रांति साइकिल यात्रा‘ पर आज से निकल पड़े हैं। सुल्तानपुर से प्रारम्भ इस यात्रा का समापन 30 दिसम्बर 2018 को मथुरा जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर होगा। साइकिल यात्रा का नेतृत्व श्री मनोज यादव ‘क्रांतिकारी‘, इं0 विनीत कुशवाहा तथा श्री आशुतोष पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें .......भाजपा सरकार देश की प्रगति में डाल रही है रुकावट: अखिलेश यादव

सुल्तानपुर से बेरोजगारी मुक्त क्रांति साइकिल यात्रा को राममूर्ति वर्मा, दयाराम प्रजापति (पूर्व मंत्री) अरूण वर्मा पूर्व विधायक, मो0 ताहिर खां पूर्व सांसद, श्री दिग्विजय सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा, राकेश श्रीवास्तव ‘दीपू ने रवाना किया।

यह भी पढ़ें .......समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को अखिलेश यादव ने हरी झंड़ी दिखा किया रवाना

साइकिल यात्राओं का यह जत्था साइकिल मार्ग में आने वाले कस्बों और गांवों में सम्पर्क कर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव की सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे। आज 20 दिसम्बर 2018 को सुल्तानपुर से साइकिल यात्रियों ने 41 किमी. की अपनी यात्रा पूरी की और गौरीगंज (अमेठी) पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम किया।



Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story