×

49 आईपीएस बदले लेकिन शामली के एसपी को नहीं छू सकी सरकार

Newstrack
Published on: 8 Feb 2016 3:43 PM GMT
49 आईपीएस बदले लेकिन शामली के एसपी को नहीं छू सकी सरकार
X

लखनऊ: ब्लॉक प्रमुख के चुनाव समाप्त होने के बाद आचार संहिता हटते ही सरकार ने यूपी में 49 आईपीएस और 67 पीपीएस अधिकारियों के तबादले करके महकमे की ओवर हालिंग कर डाली। इस बड़े प्रशासनिक उलटफेर में शामली के एसएसपी का नाम नहीं है जबकि आचार संहिता लगने और चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के बाद भी वे उपद्रवियों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे थे।

ये है आईपीएस तबादलों की फेहरिस्त:

आईपीएस अफसरों के भी तबादले- शिवशंकर यादव एसपी जौनपुर बने, स्वप्निल ममगैन एसपी अमेठी बने, मनोज कुमार झा एसपी बलिया बने, अशोक कुमार त्रिपाठी एसपी एटा, देवेन्द्र पीएन पांडे एसपी टेक्निकल लखनऊ, अरविंद भूषण पांडे एसपी मानवाधिकार, सालिग राम एसपी एलआईयू मुरादाबाद, राजेश कृष्ण एसपी एलआईयू मेरठ, राकेश शंकर एसपी पीटीएस गोरखपुर, दिनेश पाल सिंह डीजीपी आफिस से अटैच, राजू बाबू सिंह पीएसी गोण्डा भेजे गए, दीपक कुमार भट्ट एसपी कुशीनगर बने, अतुल शर्मा एसपी रेलवे गोरखपुर, संतोष कुमार सिंह एसपी एलआईयू वाराणसी, हीरालाल पीएसी गोरखपुर भेजे गए, अजय कुमार एसपी कम्प्यूटर सेल लखनऊ, कृपा शंकर सिंह एसपी बस्ती बने, सत्यार्थ अनिरुद्ध एसपी औरैय्या बनें, सुभाष चंद्र दुबे एसपी ट्रेनिंग सुरक्षा लखनऊ, शिव हरि मीना एसपी मऊ, भारती सिंह पीएसी गौतमबुद्धनगर, शगुन गौतम पीएसी गाजियाबाद, कविन्द्र प्रताप सिंह एसपी रेलवे इलाहाबाद, पवन कुमार एसपी रायबरेली बने, गंगा नाथ त्रिपाठी आरटीसी चुनार मिर्जापुर, अनीस अहमद पीएसी वाराणसी, एसपी उपाध्याय सीबीसीआईडी लखनऊ, राजीव मल्होत्रा एसपी फायर सर्विस लखनऊ, पुष्पांजलि एसपी कानपुर देहात, मनोज तिवारी एसपी बहराइच, मोहम्मद इमरान एसपी ललितपुर, प्रतीक कुमार मिश्र एसपी भदोही, बाबूराम एसपी ईओडब्ल्यू कानपुर, नागेश्वर सिंह एसपी ईओडबल्यू लखनऊ, गीता सिंह एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ, अजय पाल एसपी हाथरस, देवरंजन वर्मा एसपी ट्रैफिक मुख्यालय लखनऊ, हेमंत कुटियाल एसपी श्रावस्ती, राजेश एस. पीएसी मेरठ, अशोक कुमार तृतीय एंटी करप्शन लखनऊ, सभाराज एसपी झांसी, सुनील कुमार सिंह एसपी फर्रुखाबाद, एसएस चिनप्पा एसपी अमरोहा, हिमांशु कुमार एसपी मैनपुरी, संजीव त्यागी पीएसी मेरठ, बालेंदु भूषण सिंह पीएसी रायबरेली, सोनिया सिंह एसपी रेलवे लखनऊ, उमेश श्रीवास्तव एसपी कासगंज, अनिल कुमार राय एसपी सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ, एचएन सिंह एसपी सीतापुर।

यह है पीपीएस अधिकारीयों की फेहरिस्त:

यूपी में 67 पीपीएस अफसरों के भी तबादले- संसार सिंह एडीश्नल एसपी ग्रामीण अलीगढ़ बने रहेंगे, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एडीश्नल एसपी एटीएस, जयप्रकाश सिंह डीजीपी ऑफिस से सम्बद्ध, ओम प्रकाश पांडेय एडीश्नल एसपी सीबीसीआईडी इलाहाबाद, अवधेश सिंह एडीश्नल एसपी सोनभद्र, डॉ धर्मवीर सिंह एडीश्नल एसपी बिजनौर बने रहेंगे, राम मोहन सिंह एडीश्नल एसपी सिटी बिजनौर, कल्पना सक्सेना एडीश्नल एसपी क्राइम मथुरा, रामयज्ञ 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, रमेश भारती एसपी ग्रामीण शाहजहांपुर, महेंद्र प्रताप चौहान एडीश्नल एसपी सुरक्षा फैजाबाद, शोएब इकबाल एसपी ट्रैफिक मुरादाबाद, डॉ संजय कुमार एसपी क्राइम बरेली, प्रवीण रंजन सिंह एसपी ग्रामीण मेरठ, मिर्जा मंजर बेग एसपी गंगापार इलाहाबाद, दिगंबर कुशवाहा एडीश्नल एसपी मैनपुरी, सर्वेश कुमार मिश्रा एसपी पश्चिमी लखनऊ, प्रमोद तिवारी एसपी क्राइम अलीगढ़, किरन यादव एसपी ट्रैफिक मेरठ, संजीव कुमार वाजपेयी एसपी सिटी फिरोजाबाद, उदय शंकर सिंह एडीश्नल एसपी सिद्धार्थनगर, संजय कुमार यादव एसपी ट्रैफिक अलीगढ़, वीरेंद्र कुमार यादव एडीश्नल एसपी बलिया, कमल किशोर एडीश्नल एसपी फतेहगढ़, राममूरत यादव एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, अजय कुमार सहदेव एसपी क्राइम मेरठ, निहारिका शर्मा एडीश्नल एसपी रायबरेली, अशोक कुमार एडीश्नल एसपी चित्रकूट, रोहित मिश्रा एडीश्नल एसपी बस्ती, अशोक कुमार राय एडीश्नल एसपी कासगंज, श्रवण कुमार सिंह एडीश्नल एसपी क्राइम गाजियाबाद, विजय पाल सिंह एडीश्नल एसपी श्रावस्ती, देवेंद्र नाथ एडीश्नल एसपी ग्रामीण बहराइच, बजरंगबली एडीश्नल एसपी ट्रैफिक निदेशालय लखनऊ, मनीराम एडिश्नल एसपी ट्रेड टैक्स लखनऊ, अशोक कुमार सिंह पीएसी आगरा, अजय कुमार 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, रुचिता चौधरी महिला सम्मान प्रकोष्ठ से अटैच, राजधारी चौरसिया 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, राम अभिलाष त्रिपाठी एडीश्नल एसपी एसीओ लखनऊ, दीपेंद्र नाथ चौधरी पीएसी सीतापुर, ब्रजेश कुमार गौतम 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, रामभवन पुलिस एकेडमी मुरादाबाद, अतुल श्रीवास्तव एडीश्नल एसपी साउथ कानपुर, शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी ग्रामीण आजमगढ़, मायाराम पीएसी वाराणसी, आदित्य प्रकाश वर्मा 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा,स्वामीनाथ पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद,नरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस एकेडमी मुरादाबाद,आनंद कुमार 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़,ओम प्रकाश सिंह एडीश्नल एसपी सुरक्षा मुख्यालय,अजय कुमार एडीश्नल एसपी ट्रैफिक मुख्यालय,राजेश सोनकर डीजीपी ऑफिस से अटैच,मंशाराम गौतम एडीश्नल एसपी पीटीएस मुरादाबाद,राधे मोहन एडीश्नल एसपी विद्युत वितरण आगरा,राजेश सक्सेना एडीश्नल एसपी सचिवालय सुरक्षा,संजय कुमार 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद,दयाराम एडीश्नल एसपी एलआईयू लखनऊ,ओम प्रकाश सिंह पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद,राजपाल एडीश्नल एसपी ट्रेनिंग मुख्यालय लखनऊ,अजय प्रताप सिंह 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर,अनिल कुमार द्वित्तीय एसपी क्राइम कानपुर,अशोक कुमार वर्मा सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ,केशव गोस्वामी एडीश्नल एसपी सुरक्षा मथुरा,हृदेश कुमार एडीश्नल एसपी पीटीसी मुरादाबाद,महेंद्र कुमार एडीश्नल एसपी एलआईयू फैजाबाद।

क्या हुआ था शामली में ?

गौरतलब है कि शामली के कैराना में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी नफीसा की जीत की खुशी में समर्थकों ने जमकर फायरिंग की। इस दौरान वहां ऑटो रिक्शा में बैठकर मां के साथ जा रहे एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। अवैध हथियारों से सैकड़ों राउंड फायरिंग और भीड़ का तांडव पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में होता रहा।

Newstrack

Newstrack

Next Story