×

कांग्रेस पार्टी को झटका, डॉ. अम्मार रिजवी ने थामा भाजपा का दामन

उत्तर प्रदेश के दो बार कार्यवाहक मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. अम्मार रिजवी ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया जिससे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

Vidushi Mishra
Published on: 23 Oct 2019 5:26 PM GMT
कांग्रेस पार्टी को झटका, डॉ. अम्मार रिजवी ने थामा भाजपा का दामन
X
हरियाणा: क्या BJP की सरकार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बनेगी?

धनंजय सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के दो बार कार्यवाहक मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. अम्मार रिजवी ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया जिससे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। डॉ. रिज़वी ने नई दिल्ली में बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी देखें... किसानों ने दी हाईवे जाम की चेतावनी तो दौड़े-दौड़े पहुंचे डीएम

डॉ. रिजवी ने से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने रास्ते से भटक रही है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में पुराने लोगों की कोई इज्जत नहीं रह गई है। इस पार्टी में अब उन्हीं लोगों का सम्मान है, जो बार-बार आते जाते हैं। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में नरेंद्र मोदी पर पूरे देश के लोगों का विश्वास है, वह देश को आगे ले जा सकते हैं। मैंने सीतापुर में विकास के लिए जब-जब उन्हें पत्र लिखे तो मुझे हर संभव मदद का भरोसा प्रधानमंत्री से मिला है। इसी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।

दो बार रह चुके यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री

डॉ. अम्मार रिजवी की गिनती उत्तर प्रदेश के कद्दावर कांग्रेसी नेताओं में होती थी। उत्तर प्रदेश में संसदीय कार्य मंत्री रहने के साथ-साथ वे दो बार उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह पहली बार सन 1976 में नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में तो दूसरी बार सन 1981 में विश्वनाथ प्रताप सिंह के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।

यह भी देखें... क्रुरता की हद पार: डेढ़ माह के मासूम का हत्यारा बना पिता, ऐसे ली जान

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story